{"_id":"67366335c1fc87c3df00c826","slug":"johars-dirty-water-was-not-being-drained-women-blocked-the-road-for-two-hours-narnol-news-c-196-1-nnl1004-118175-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: जोहड़ के गंदे पानी की नहीं हो रही थी निकासी, महिलाओं ने दो घंटे रोड किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: जोहड़ के गंदे पानी की नहीं हो रही थी निकासी, महिलाओं ने दो घंटे रोड किया जाम
Fri, 15 Nov 2024 02:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 15 Nov 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-17अटेली में सड़क पर जाम लगाकर खड़ी महिलाएं।संवाद
मंडी अटेली। खंड के अटाली राजकीय माध्यमिक विद्यालय के समीप गंदे पानी की समस्या से चार पांच दिन से लोग परेशान थे। इसको लेकर वीरवार महिलाओं को गुस्सा फूट पड़ा। महिलाओं ने नारनौल-कनीना मार्ग पर जाम लगा दिया।
जाम सुबह साढ़े 9 बजे से लेकर साढ़े 11 बजे तक करीब 2 घंटे तक रहा। इस दौरान राहगीरों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। करीब 2 घंटे बाद खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी नवदीप ने पहुंचकर महिलाओं को लिखित आश्वासन देकर जाम को खुलवाया। 3 दिनों के अंदर उनकी समस्या का समाधान करने के लिए बोला है।
गांव के सरपंच जीतपाल ने बताया कि गंदे पानी निकासी के पाइप लाइन को कुछ लोगों ने 5-6 दिनों से रोक दिया था, जिस कारण यह गंदा पानी स्कूल के प्रांगण व आसपास में फैल रहा था। जिस कारण मक्खी-मच्छरों को प्रकोप बना रहा था। इस मौके पर अटेली थाना व फैजाबाद चौकी से पुलिस पहुंचकर महिलाओं को समझाया परंतु महिलाओं ने उनकी एक नहीं सुनी।
विज्ञापन
प्रदर्शन करने वाली महिला उषा, सुषमा, सुनीता, टिनु, मुकेश, सुशीला, बीना, सृष्टि ने बताया कि ग्राम पंचायत अटाली द्वारा गांव में बने गंदे पानी के जोहड़ निकासी के लिए एक अलग से पाइप लाइन डाली जा रही थी। परंतु गांव के कुछ लोगों ने ग्राम पंचायत के उस कार्य को रुकवा दिया। यह कार्य रुकने के बाद अब उनके घर के सामने गंदा पानी इकट्ठा हो जाता है। जिससे जल जनित बीमारियां फैलने का अंदेशा बना रहता है।