फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Jodhpur-Delhi Salasar Express will run on its old schedule from tomorrow

Mahendragarh-Narnaul News: जोधपूर-दिल्ली सालासर एक्सप्रैस कल से चलेगी अपने पुराने समय पर

Wed, 21 Dec 2022 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Jodhpur-Delhi Salasar Express will run on its old schedule from tomorrow
महेंद्रगढ़। रेलवे द्वारा गाड़ी संख्या 22421-22 को कोहरे की आशंका के चलते लिए गए एक दिसंबर से 28 फरवरी 2023 तक दिन के समय बंद रखने के निर्णय को बदल दिया है। दैनिक रेलयात्री महासंघ ने विरोध जताते हुए एक लिखित ज्ञापन 30 नवंबर को रेलमंत्री, रेलवे बोर्ड, जयपुर जोन, बीकानेर मंडल के नाम स्टेशन अधीक्षक अशोक कुमार यादव को ज्ञापन सौंपा था। रेलवे द्वारा लोगों की मांग पर गाड़ी संख्या 22421-22 को दोबारा 23 दिसंबर से अपने पुराने समय पर आवागमन को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन

दैनिक रेलयात्री महासंघ के अध्यक्ष रामनिवास पाटोदा ने बताया कि यह गाड़ी महेंद्रगढ़ से सायं 7:15 बजे जोधपुर से दिल्ली के लिए जाती थी और वापसी में दिल्ली से सुबह 7 बजे चलकर 9:15 बजे महेंद्रगढ़ पहुंचती थी जो जोधपुर के लिए चलती है। गाड़ी संख्या 22481-82 जोधपुर से दिल्ली जो कई सालों से चल रही है, इस गाड़ी का कोरोना काल से पहले महेंद्रगढ़ के आदर्श स्टेशन पर ठहराव होता था अब इस गाड़ी का भी महेंद्रगढ़ के स्टेशन पर ठहराव नहीं किया जा रहा है। अब महेंद्रगढ़ के यात्रियों को रात्रि के समय जोधपुर जाने के लिए लुहारू या रेवाड़ी से गाड़ी पकड़नी पकड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed