फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   jobber said - Agriculture Minister get the mustard work done in the last year

आढ़ती बोले कृषि मंत्री जी ....पिछले वर्ष की सरसों की आढ़त दिलो दो

Mon, 12 Apr 2021 10:49 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
jobber said - Agriculture Minister get the mustard work done in the last year
प्रदेश के कृषि मंत्री जेपी दलाल सोमवार को अनाज मंडी पहुंचे। आढ़तियों ने पिछले वर्ष सरसों खरीद की आढ़त का भुगतान अब तक नहीं किए जाने का मामला मंत्री के सामने रखा। आढ़तियों ने कहा कि पिछले वर्ष की सरसों खरीद की आढ़त अब तक नहीं मिली। बाजरे की कुछ आढ़त भी अब तक बकाया है। मंत्री ने जल्द भुगतान का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

कृषि मंत्री जेपी दलाल सोमवार को महेंद्रगढ़ में मंडी में किसानों की समस्याएं जानने पहुंचे थे। यहां आढ़ती की दुकान पर बैठकर उन्होंने कुछ लोगों से बातचीत की। इस मौके पर मीडिया कर्मियों ने उनसे सरसों की किसानों से सीधी हो रही खरीद में मार्केट कमेटी फीस चोरी का सवाल पूछा। कृषि मंत्री ने कहा कि मंडी से बाहर भाव अधिक मिलने के कारण किसान अपनी फसल बाहर खुली मंडी में बेच रहे हैं। उन्होंने कहा कि नए कृषि कानूनों पर अभी सुप्रीम कोर्ट की रोक है। वर्तमान में चल रहे कृषि कानूनों में मार्केट फीस का प्रावधान है। ऐसे में सभी से अनुरोध है कि पुराने कानून के हिसाब से टैक्स देकर ही फसल खरीदें।
विज्ञापन

नए कानून लागू होने के बाद यह समस्याएं दूर हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेेश में खरीद व्यवस्था को देश में सबसे बेहतर बनाने के लक्ष्य को लेकर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक दल किसानों में डर बैठाकर राजनीति करना चाहते हैं। हरियाणा की मंडियों में पहले से बेहतर सुविधाएं हैं। आढ़तियों की समस्याओं का भी प्राथमिकता के आधार पर निदान किया जा रहा है। सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए प्रतिबद्ध है। तीनों कृषि कानून किसानों के हक में हैं। विपक्षी पार्टियां केवल अपना राजनीतिक उल्लू सीधा करने के लिए भोले-भाले किसानों को बरगला रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार ने फसल खरीद बेचने के लिए किसानों के सामने विकल्प रखे हैं। अगर किसान चाहे तो अपनी फसल को मंडियों से बाहर भेज सकते हैं और अगर उन्हें बाहर कम रेट मिल रहे हैं तो वह मंडियों में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अपनी फसल भेज सकते हैं। इसी मकसद से मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल शुरू किया गया है। मंडियों के बाहर सरसों के एमएसपी से अधिक दाम किसानों को मिल रहे हैं। जिससे किसानों खुश है।

सुविधाओं के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश
मंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि किसानों को मंडियों में सभी प्रकार की सुविधाएं मिलनी चाहिए। उन्होंने पेयजल, बिजली, शौचालय के पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम दिनेश, मार्केट कमेटी सचिव बंसत कुमार, मत्सय अधिकारी सोमदत्त, संजीव कुमार, अनिल कुमार मंडी सुपरवाइजर, ऑक्शन रिकॉर्डर सहीराम, हैफैड से हरपाल सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed