फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   JJP will make booth warriors in villages: Ravindra

जजपा गांवों में बनाएगी बूथ योद्धा : रवींद्र

Mon, 11 Jul 2022 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
JJP will make booth warriors in villages: Ravindra
गांव माजरा में आयोजित जजपा युवा चौपाल में मंचासीन युवा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र सांगवान एवं युवा--- - फोटो : Narnol
महेंद्रगढ़। जजपा का संगठन बेहद मजबूत है। कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ होते हैं। संगठन की और मजबूती के लिए जल्द ही हलका अध्यक्ष के साथ 15-20 गांवों में बूथ योद्धा बनाए जाएंगेे। ये बातें जजपा के युवा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र सांगवान ने रविवार को गांव माजरा कलां में आयोजित युवा चौपाल में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहीं।
विज्ञापन

युवा चौपाल की अध्यक्षता युवा जिलाध्यक्ष अभय गुर्जर ने की। इस मौके युवा चौपाल के आयोजक हलका अध्यक्ष संदीप माजरा ने मुख्य अतिथि समेत कार्यकर्ताओं का स्वागत एवं सम्मान किया। युवा चौपाल को संबोधित करते हुए युवा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र सांगवान ने कहा कि महेंद्रगढ़ चौटाला परिवार की कर्मभूमि रहा है और यह समूचा इलाका उनके दिल में बसता है। इस बारिश में भी डटकर कार्यकर्ताओं ने यह सिद्ध कर दिया है कि यह चौधरी देवीलाल की फौज है। जिलाध्यक्ष एडवोकेट तेजप्रकाश यादव ने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए सभी कार्यकर्ता मिलकर काम करें और पार्टी की नीतियों का जन-जन में प्रचार करें। डिप्टी सीए दुष्यंत चौटाला ने सरकार में रहते हुए जनहित के अनेक कार्य करवाए हैं और उनका न केवल लोगों को लाभ दिलाएं, बल्कि उन्हें पार्टी से भी जोड़ने का काम करें।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला प्रेस प्रवक्ता सिकंदर गहली, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कंवर सिंह कलवाड़ी, प्रदेश महासचिव राव रमेश पालड़ी, युवा प्रधान महासचिव रब्बू पवार, हलका अध्यक्ष संजीव तंवर, सुरेंद्र पटीकरा, बेदू राता, अभिषेक कुरहावटा, रामकुमार मकसूसपरिया, धर्मवीर यादव, लक्खी सोनी, रवींद्र गागड़वास, युवा प्रदेश महासचिव नवीन राव, युवा हलका प्रधान महीपाल नंबरदार, कार्यालय सचिव वीरेंद्र घाटासेर, सतीश चौधरी, जॉनी तंवर, योगेश चिंडालिया, बिट्टू बूचौली, दिनेश पालड़ी, दीपू माजरा, नवीन उन्हाणी, प्रदीप, कुलदीप जाट, अतुल, रमेश, संजय पहलवान, राजेश माजरा, विनोद माजरा, दीपक यादव, प्रवीण, मनीष गुर्जर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed