फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Jewelery and cash recovered from the accused of theft

Mahendragarh-Narnaul News: चोरी की वारदात करने वाले आरोपियों से आभूषण और नकदी बरामद

Sat, 17 Jun 2023 10:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 17 Jun 2023 10:51 PM IST
विज्ञापन
Jewelery and cash recovered from the accused of theft
महेंद्रगढ़। क्षेत्र में बढ़ रही चोरियों को लेकर पुलिस ने कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने तीन दिन पहले पकड़े गए आरोपियों से रिमांड के दौरान 90 प्रतिशत चोरी रिकवरी हुई है। चोरी के आरोपियों लाखों रुपये के गहने बरामद किए हैं। चोरी का माल खरीदने वाले आरोपी ज्वेलर्स को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसका खुलासा उप पुलिस अधीक्षक रणबीर सिंह ने शहर थाना में प्रेस कांफ्रेंस कर किया। उन्होंने बताया कि महेंद्रगढ़ में एक चोर गिरोह चोरी की वारदात को अंजाम दे रहा था।
विज्ञापन

उप पुलिस ने अधीक्षक ने बताया कि बलजीत वासी बवाना हाल हनुमान मंदिर महेंद्रगढ़ ने नकदी और ज्वेलरी चोरी करने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए 14 जून को जिला झुंझुनू के गांव बनगोठड़ी निवासी अजीत, महेंद्रगढ़ के गांव बवाना निवासी होशियार, कनीना निवासी अनिल और चोरी का सामान खरीदने वाले आरोपी झगड़ोली निवासी राहुल को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दो दिन का रिमांड लिया था। उन्होंने बताया कि रिमांड के दौरान आरोपियों से सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और अन्य सामान बरामद किया है। आरोपियों के पास से 1.65 लाख रुपये की नकदी और लाखों रुपये का सोना बरामद किया है। उप अधीक्षक ने बताया कि उनसे 90 प्रतिशत माल की बरामदगी हो चुकी है।
विज्ञापन

दिन में बाइक पर करते थे रेकी
उप अधीक्षक रणबीर सिंह ने बताया कि उक्त तीनों आरोपी दिन के समय बाइक पर रेकी करते थे और रात को पैदल जाकर वारदात को अंजाम देते थे। अधिकतर वो बंद मकान को निशान बनाने का प्रयास करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

9 वारदात को किया कुबूल
पूछताछ में आरोपी होशियार ने चोरी की इस वारदात के अतिरिक्त 5 वारदात थाना शहर महेंद्रगढ़, 2 वारदात थाना सतनाली और 1 वारदात थाना सदर महेंद्रगढ़ में अंजाम देना कुबूल किया है। पूछताछ में आरोपित होशियार से एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है जो चोरी के पैसों से खरीदी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed