{"_id":"0bd8a2e5ce347e266b744eab5ca0094d","slug":"je-and-lineman-arrested-red-handed-taking-bribe","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेई और लाइनमैन रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेई और लाइनमैन रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
नारनौल
Updated Thu, 19 Jun 2014 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजिलेंस विभाग की टीम ने बुधवार दोपहर दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण के जेई अशोक कुमार और लाइनमैन रामौतार को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गांव रामबास निवासी किसान कृष्ण कुमार की शिकायत पर विजिलेंस टीम ने यह कार्रवाई की है। दोनों आरोपियों को बृहस्पतिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
किसान ने लाइनमैन की बात को अनसुना कर बिजली विभाग के जेई अशोक कुमार से ट्रांसफॉर्मर ठीक करवाने का आग्रह किया लेकिन अशोक जेई ने भी उससे सुविधा शुल्क के नाम पर पांच हजार रुपये का खर्चा करने की बात कही। इसके बाद किसान ने जेई से पांच हजार रुपये में सौदा तय कर लिया। जेई ने कहा कि उसका ट्रांसफॉर्मर बुधवार को ठीक कर दिया जाएगा। इसके बाद जेई ने किसान से पैसे लेकर महेंद्रगढ़ रोड स्थित बिजली विभाग की डीवीआर वर्कशाप में आने की बात कही।
विज्ञापन
किसान ने दी विजिलेंस को सूचना
किसान कृष्ण कुमार ने बुधवार सुबह रिश्वत मागने की शिकायत विजिलेंस कार्यालय, नारनौल में की। कृष्ण की शिकायत पर विजिलेंस विभाग ने किसान को रिश्वत देने के लिए 500-500 के दस नोट दिए तथा रत्नलाल को ड्यूटीमजिस्ट्रेट नियुक्त कर इंस्पेक्टर कुलविंद्र सिंह, एएसआई बाबूलाल, एएसआई राम कृपाल, एचसी हरपाल, जगराज सिंह, अमर सिंह व उदयवीर को मौके पर भेजा।
निर्धारित योजना के तहत कृष्ण कुमार ने डीवीआर वर्कशाप में जाकर लाइनमैन की मौजूदगी में जेई को पांच हजार रुपये दिए। इसके बाद इशारा मिलते ही विजिलेंस टीम ने जेई व लाइनमैन को रंगे हाथों रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। टीम ने दोनों आरोपियों को कार्यालय ले आई। विजिलेंस टीम के अनुसार आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद बृहस्पतिवार को आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता कृष्ण कुमार ने बताया कि गांव रामबास स्थित उनके ट्यूबवेल के निकट लगा ट्रांसफॉर्मर एक सप्ताह पहले खराब हो गया था। ट्रांसफॉर्मर को ठीक कराने के लिए उसने लाइनमैन रामौतार से शिकायत की थी। इस पर लाइनमैन ने किसान से पांच हजार रुपये की रिश्वत देने की बात कही।