फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Jam imposed due to the problem of drinking water

पेयजल की समस्या को लेकर लगाया जाम

Wed, 29 Jun 2022 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Jam imposed due to the problem of drinking water
निजामपुर-नारनौल सड़क मार्ग गांव बसीरपुर में पेयजल समस्या को लेकर ग्रामीणों ने करीब दो घंटे जाम लगा दिया। बसीरपुर के ग्रामीणों ने बताया कि गांव की तीन गलियों में बने मकानों के अंदर पानी नहीं पहुंच रहा है जिससे ग्रामीण परेशान है। निजामपुर थाना प्रभारी विरेंद्र सिंह ने मौके पर जाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि सरकार द्वारा जल जीवन मिशन के द्वारा हर घर नल योजना को चलाने कार्य शुरू कर दिया लेकिन इस योजना के तहत नल तो लगा दिया पर अभी कनेक्शन नहीं हुआ। इस वजह से पानी सुचारु रूप से नहीं आ रहा है। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों ने पाइप लाइन ठीक से नहीं दबाई, न ही नल सही तरीके से लगाई है। ग्रामीणों का आरोप है विभाग के ठेकेदार की मनमानी और लापरवाही कि वजह इस योजना का लाभ किसी भी गांव में नहीं मिल पा रहा है। इसके साथ गांव की गलियों को उखाड़ दिया गया। कहीं यूं ही छोड़ दिया तो कहीं टाइल नहीं लगाई। ये समस्या निजामपुर ब्लॉक के सभी गांवों की है लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है इससे परेशान होकर बसीरपुर गांव की तीन गलियों में अभी तक पानी नहीं आने से परेशान ग्रामीणों ने नारनौल-निजामपुर सड़क मार्ग पर करीब 10 बजे जाम लगा दिया जिसको 12 बजे निजामपुर थाना प्रभारी ने मौके पर जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों से बात कर ग्रामीणों को समझा कर दो दिन में पेयजल का समाधान करवा दिया जाएगा का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। ग्रामीणों का कहना है कि जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के ठेकेदार द्वारा किया काम संतोष जनक नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

गांव बशीरपुर में तीन गलियों में पेयजल नहीं पहुंच रहा है। इसका दो दिन में समाधान करवा दिया जाएगा। गर्मी के मौसम में पानी की ज्यादा मांग बढ़ रही है। ग्रामीणों की समस्या को ठीक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-संजीव कुमार, अभियंता, जनसवास्थ्य अभियांत्रिक विभाग, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed