फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Jal Saheli will monitor ground water level in 63 villages

Mahendragarh-Narnaul News: 63 गांवों में भूजल स्तर पर निगरानी रखेंगी जल सहेलियां

Sat, 24 Feb 2024 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 24 Feb 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
Jal Saheli will monitor ground water level in 63 villages
अटल भूजल योजना के तहत बीडीपीओ कार्यालय में महिलाओं का समूह। स्रोत : बीडीपीओ
महेंद्रगढ़। अटल भूजल योजना के तहत महेंद्रगढ़ खंड के 63 गांवों में अब जल सहेलियां भूजल स्तर पर निगरानी रखेंगी। शुक्रवार को योजना के तहत खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में ग्राम पंचायतों से जल सहेलियों, अटल भूजल योजना के सहायक विभागों के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। इस एक दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान मुख्य अतिथि अजेंद्र सिंह सुहाग, कार्यकारी अभियंता सिंचाई जल संसाधन विभाग महेंद्रगढ़, विजेंद्र सिंह उपमंडल अधिकारी मिकाडा, महेंद्रगढ़ उपस्थित रहे।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान अजेंद्र सुहाग ने सभी प्रतिभागियों से अटल भूजल योजना के बारे में चर्चा की। साथ ही भूजल सहेली के योजना में महत्व के बारे में भी चर्चा की। आईईसी एक्सपर्ट जिला कार्यक्रम प्रबंधन तुषार तांबेकर और रोहित शुक्ला, भूजल एक्सपर्ट कार्यशाला के दौरान सभी प्रतिभागियों को अटल भूजल योजना और उसके उद्देश्य से अवगत करवाया। साथ ही भूजल सहेली के जिम्मेदारियां और कार्यों के बारे में प्रशिक्षण प्रदान किया। इसमें मुख्य रूप से अटल भूजल योजना के प्रति जनजागृति, फील्ड लेवल उपकरण जैसे वाटर लेवल मॉनिटरिंग, रेन गेज डेटा कलेक्शन साथ ही पीजोमीटर के बारे में जानकारी प्रदान की गई। कार्यशाला में मौजूद लाइन विभाग के अधिकारियों को अभिशरण के बारे में जानकारी प्रदान की गई साथ ही उनके विभाग के अटल भूजल योजना की प्रोत्साहन राशि के के किए जाने वाले कार्यों पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन

इस योजना का उद्देश्य चिह्नित प्राथमिकता वाले 7 राज्यों में जनभागीदारी के माध्यम से भूजल प्रबंधन में सुधार लाना है। इसमें प्रदेश के 14 जिले शामिल हैं। प्रशिक्षण के दौरान जल और स्वच्छता सहायक सगंठन, खंड विकास, मिकाढा से अधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर जोगेंद्र यादव, रीना यादव, अजय सिंह राठौर, तरुण यादव, सुरेंद्र यादव, विकास यादव, रवि यादव, अंकित गुप्ता, कर्मपाल सीगड़ा, कर्मवीर, संजय कुमार सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed