{"_id":"67e2efb430912f8a290a6ae7","slug":"jaipur-bhiwani-special-train-will-start-from-april-1-will-stop-for-two-minutes-at-narnaul-narnol-news-c-196-1-nnl1004-122728-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: जयपुर-भिवानी स्पेशल ट्रेन 1 अप्रैल से शुरू, नारनौल में दो मिनट रुकेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: जयपुर-भिवानी स्पेशल ट्रेन 1 अप्रैल से शुरू, नारनौल में दो मिनट रुकेगी
विज्ञापन
फोटो नंबर- 17नारनौल का रेलवे स्टेशन।
नारनौल। रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए जयपुर-भिवानी-जयपुर अनारक्षित स्पेशल रेल सेवा का संचालन किया जा रहा है। यह ट्रेन एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलेगी। इस ट्रेन के चलने से चरखी दादरी, कोसली, झाड़ली, जयपुर सहित अनेक शहरों से सीधा जुड़ाव हो जाएगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 09733 जयपुर-भिवानी अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक (30 ट्रिप) जयपुर से 7 बजे रवाना होकर 14:20 बजे भिवानी पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09734 भिवानी-जयपुर अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा एक से 30 अप्रैल तक (30 ट्रिप) भिवानी से 16:05 बजे रवाना होकर 23:25 बजे जयपुर पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में ढेहर का बालाजी, नींदड बैनाड, चौमू सामोद, गोविंदगढ़ मलिकपुर, रींगस, श्रीमाधोपुर, कावंट, नीम का थाना, मांवडा, डाबला, निजामपुर, नारनौल, अटेली, कुंड, रेवाड़ी, कोसली, झाडली व चरखी दादरी स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 09 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 11 डिब्बे होंगे।
नारनौल स्टेशन पर दो मिनट का करेगी ठहराव
जयपुर से भिवानी के लिए सात बजे यह ट्रेन रवाना होगी, जो निजामपुर 10:01, नारनौल 10:16 और अटेली रेलवे स्टेशन पर 10:33 मिनट पर पहुंचेगी। इन तीनों स्टेशन पर ट्रेन दो-दो मिनट का ठहराव करेगी। इसके बाद भिवानी के लिए रवाना हो जाएगी। वहीं, भिवानी से 16:05 बजे जयपुर के लिए रवाना होगी। यह अटेली 18:59, नारनौल 19:19 और निजामपुर 19:34 मिनट पर पहुंचेगी। इस दौरान ट्रेन दो-दो मिनट का ठहराव कर जयपुर के लिए रवाना होगी।