{"_id":"671d393eaac5ff7ec30748e4","slug":"jailaf-dohar-road-not-started-even-after-leaving-the-tender-villagers-upset-narnol-news-c-196-1-nnl1004-117509-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: जैलाफ-डोहर मार्ग टेंडर छोड़ने के बाद भी नहीं हुआ शुरू, ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: जैलाफ-डोहर मार्ग टेंडर छोड़ने के बाद भी नहीं हुआ शुरू, ग्रामीण परेशान
Sun, 27 Oct 2024 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 27 Oct 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-03गांव जैलाफ का जर्जर सड़क मार्ग। संवाद
नारनौल। गांव जैलाफ-डोहर कलां रास्ते को बनवाने की मांग को लेकर शनिवार को विधायक ओमप्रकाश यादव के निजी सचिव को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि जैलाफ-डोहर रास्ता दोनों गांवों को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण रास्ता है, जिससे गोद बलाहा होकर राजस्थान की सीमा में प्रवेश करते हैं।
ग्रामीण इस रास्ते से खेतों के लिए भी आवागमन करते हैं। डोहर के स्कूली बच्चे जैलाफ की सीनियर स्कूल में पढ़ने आते हैं, उन्हें भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि जैलाफ-डोहर रास्ता उबड़-खाबड़ है और गड्ढे बने हुए हैं। जिससे पैदल राहगीर व खेतों में जाने वाली महिलाएं व बुजुर्ग किसान गिरकर चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों को एक दूसरे गांव में जाना होता है तो जाखनी होकर आवागमन करना पड़ता है, जो तीन किलोमीटर से अधिक चक्कर लगाकर जाना पड़ता है। इस प्रकार रास्ता दोनों गांवों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। जैलाफ-डोहर रास्ते के कार्य एजेंसी मार्केट कमेटी नारनौल है। इस काम को करने के लिए लगभग पांच माह पहले टेंडर छोड़ा जा चुका है, लेकिन इस महत्वपूर्ण रास्ता का काम अभी तक शुरू नहीं हुआ है।