{"_id":"653c0ae577127059380292b4","slug":"jagadguru-shankaracharya-will-come-to-mahendragarh-on-30th-narnol-news-c-203-1-sroh1011-4615-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: जगद्गुरु शंकराचार्य 30 को महेंद्रगढ़ में आएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: जगद्गुरु शंकराचार्य 30 को महेंद्रगढ़ में आएंगे
Sat, 28 Oct 2023 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 28 Oct 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। ज्योतिष पीठ से जगद्गुरु शंकराचार्य 30 अक्तूबर को महेंद्रगढ़ को श्री आदर्श रामलीला कमेटी में पधार रहे हैं। जगदगुरु स्वामी शंकराचार्य कार्यक्रम आयोजन कमेटी महेंद्रगढ़ ने वीरवार शाम 5 बजे श्री आदर्श रामलीला कमेटी नजदीक सब्जी मंडी महेंद्रगढ़ में बैठक की गई। बैठक में सभी सदस्य को अपनी-अपनी जिम्मेदारियां सौंपी गई। बैठक में संजय अग्रवाल पाली, सुरेंद्र बंटी प्रधान श्री आदर्श रामलीला कमेटी, शिव रतन मेहता, विनोद पाली, अश्वनी सोनी, मुकेश मेहता,संजय राव रिवासा,अक्खी राम सैनी, सुशील शर्मा, सुंदर लाल जोरासिया, मनोज गुडयानी, सुभाष झुकिया, अरविंद खेतान, नपा प्रधान रमेश सैनी, पवन नागलिया, विजय अग्रवाल, कुलदीप शर्मा झगड़ोली, मोई गुर्जर, शुभम तिवारी, गगन सैनी, हरी शंकर कौशिक, सुनील कानोडिया, लक्ष्मी नारायण सैनी, रामनिवास पाटोदा, सहित आदर्श रामलीला के समस्त कार्यकर्ता बतौर सेवक के रूप में उपस्थित रहे।
30 अक्टूबर की इस महा धर्मसभा के मुख्य यजमान छीतीज चौधरी मातेश्वरी ग्रुप होंगे। इस आयोजन में इलाके के सभी संतों को आमंत्रित किया जाएगा और उनके बैठने की व्यवस्था अलग से की जाएगी। जगदगुरु शंकराचार्य 30 अक्तूबर को दोपहर 12.30 बजे वीएस गैस एजेंसी पर पहुंच जाएंगे। वहां से खुली गाड़ी में ढोल नगाड़ों के साथ लगभग 100 बाइक के जत्थे से भगवा झंडी लगवाकर मसानी चौक होते हुए बिशन दयाल मेहता के घर लाया जाएगा। इससे एक दिन पूर्व पूरे शहर में भगवा झंडी व पांच स्वागत द्वार बनाए जायेंगे। बिशन दयाल मेहता के घर से 1.30 पर पैदल पुरानी टेलीफोन एक्सचेंज होते हुए परशुराम चौक होते हुए 2 बजे तक आदर्श रामलीला प्रांगण में पहुंचेंगे। दोपहर 2 से 5 बजे तक जगदगुरु मुखारविंद से धर्मकथा की जाएगी।