फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Items stolen from shop recovered

दुकान से चोरी किया सामान बरामद

Sun, 22 Aug 2021 12:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Items stolen from shop recovered
गांधी बाजार में स्थित एक परचून की दुकान में हुई चोरी की वारदात को स्थानीय पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वारदात में शामिल दो युवकों की पहचान कर ली है। पुलिस ने गांव कालबा से चोरी का सामान भी बरामद कर लिया है, लेकिन वारदात में शामिल दोनों आरोपी अभी फरार है।
विज्ञापन

बता दें कि 18 अगस्त की रात गांधी बाजार में अज्ञात युवक परचून की दुकान का ताला तोड़कर चीनी के कट्टे, बादाम और घी के पीपे चोरी कर ले गए। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस को दी थी। चोरी की वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की। थाना प्रभारी श्योताज यादव ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गांव नांगल कालिया के दो युवकों की पहचान कर ली गई है। आरोपितों के घर की छानबीन करने पर चोरी का सामान बरामद किया गया है, लेकिन आरोपित अभी फरार चल रहे है। जल्द ही आरोपितों को भी पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed