{"_id":"63b2ba2d187c3a21b03c5eeb","slug":"itbp-jawan-killed-in-road-accident-in-narnaul-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"मातम में बदली खुशी: पिता के सेवानिवृत्ति कार्यक्रम से ड्यूटी लौट रहे ITBP जवान की हादसे में मौत, छोटा भाई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मातम में बदली खुशी: पिता के सेवानिवृत्ति कार्यक्रम से ड्यूटी लौट रहे ITBP जवान की हादसे में मौत, छोटा भाई घायल
Mon, 02 Jan 2023 04:34 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 02 Jan 2023 04:34 PM IST
सार
छोटा भाई भी आर्मी में जवान है। सोमवार अलसुबह छोटा भाई बड़े भाई को बाइक से बस में बैठाने जा रहा था। इसी दौरान किसी वाहन चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। दोनों भाई पिता के सेवानिवृत्ति कार्यक्रम आए थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के नारनौल में ग्रीन कोरिडोर 152-डी एक्प्रेस हाईवे पर स्थित गांव गोवाणा-दुबलाना टोल टैक्स के पास अलसुबह चार बजे अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार आईटीबीपी के जवान की मौत हो गई। जबकि आर्मी में कार्यरत उसका छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को निजी अस्पताल पहुंचाय जहां पर उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
घटना के बारे जानकारी देते हुए मृतक के परिजनों ने बताया कि गांव अमरपुरा निवासी आईटीबीपी जवान बैरोन सिंह (34) व उसका छोटा भाई धर्मबीर (31) जो आर्मी में तैनात हैं। उसके पिता रामनाथ हरियाणा पुलिस में तैनात थे। वे दोनों अपने पिता की सेवानिवृत्त कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आए हुए थे।
विज्ञापन
कार्यक्रम के बाद सोमवार की अलसुबह बैरोन सिंह को ड्यूटी पर जाना था। उसका छोटा भाई धर्मबीर बाइक पर सुबह चार बजे बस पर बैठाने के लिए एक्सप्रेस हाईवे पर से जा रहा था। जैसे ही वे गांव अमरपुरा से निकल कर गुवाणा-दुबलाना टोल टैक्स के पास पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बैरोन सिंह की मौके पर मौत हो गई व उसका भाई धर्मबीर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उसका उपचार चल रहा है। वहीं मृतक के शव को नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
मृतक जवान के है तीन बच्चे
आईटीबीपी में तैनात जवान बैरोन सिंह विवाहित था और उसके तीन बच्चे हैं जिसमें दो बेटी व एक बेटा है। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक के पिता हरियाणा पुलिस में थे। रविवार को उनकी सेवानिवृत्ती पर घर में खुशी का माहौल था जो आज अचानक इस दर्दनाक हादसे से गम में बदल गया।