फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   ITBP jawan died in road accident

Accident: हरियाणा के जवान की सड़क हादसे में मौत, राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार

Mon, 28 Jul 2025 05:09 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी नारनौल Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 28 Jul 2025 05:09 PM IST
सार

हरियाणा के जवान की सड़क हादसे में मौत हो गई।  जवान के पार्थिव शरीर का सोमवार को उनके पैतृक गांव ढाणी बास किरारोद में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। 

विज्ञापन
ITBP jawan died in road accident
सड़क हादसे में जवान की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार


विज्ञापन
नारनौल के गांव ढाणी बास किरारोद निवासी आईटीबीपी जवान धर्मवीर की सहारनपुर के छुटमलपुर बाईपास के पास रविवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। जवान के पार्थिव शरीर को सोमवार को उनके पैतृक गांव ढाणी बास किरारोद में लाया गया। जहां पूरे सम्मान के साथ जवान का अंतिम संस्कार किया गया। 

जवान के बेटे ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। जवान अभी मसूरी में तैनात था। अंतिम संस्कार में नारनौल के विधायक ओमप्रकाश यादव और काफी संख्या में लोग पहुंचे। बता दें कि रविवार को जवान धर्मवीर अपने साथी के साथ मसूरी से बाइक पर सवार होकर रुड़की दवा लेने जा रहे था। सुबह करीब सवा दस बजे जैसे ही छुटमलपुर बाईपास के पास पहुंचे तो बाइक अचानक से फिसल गई। जिससे दोनों जवान गिर गए। 
विज्ञापन


इस दौरान जवान धर्मवीर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा साथी घायल हो गया। इसके बाद मसूरी स्थित आईटीबीपी मुख्यालय को हादसे की सूचना दी गई। वहीं सोमवार को जवान के पार्थिव शरीर को उनके गांव ढाणी किरारोद में लाया गया, जहां पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन







 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed