{"_id":"66eb4ab0ecf3ba271b0a4c94","slug":"it-will-rain-till-the-first-week-of-october-it-may-rain-today-as-well-narnol-news-c-196-1-mgh1001-116248-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: अक्तूबर के पहले सप्ताह तक होगी बारिश, आज भी हो सकती है बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: अक्तूबर के पहले सप्ताह तक होगी बारिश, आज भी हो सकती है बारिश
Thu, 19 Sep 2024 03:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 19 Sep 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
नारनौल।
बुधवार को क्षेत्र में मौसम ने फिर रंग बदला। कहीं बारिश तो कहीं बूंदाबांदी से लोगों को गर्मी से तो राहत मिली, किंतु मौसम के बदले रूप से फसलों के खराब होने के भय से किसानों के माथे पर परेशानी की लकीरें नजर आईं।
महेंद्रगढ़ में 19.7, सतनाली में 14, कनीना ग्रामीण क्षेत्र में में 35 और कनीना शहर में 6.0 एमएम बारिश दर्ज की गई, जबकि नारनौल व अटेली में बूंदाबांदी हुई। नारनौल का अधिकतम तापमान 30 व न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि सितंबर महीने के शुरुआत से लेकर लगातार मानसून अपने रंग दिखा रहा है। संपूर्ण इलाके में बारिश के आंकड़ों में भी बढ़ोतरी दर्ज हो रही है, क्योंकि बंगाल की खाड़ी पर लगातार हलचल (मौसम प्रणाली बन रही है) बरकरार है। साथ ही साथ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहें हैं और मानसून टर्फ रेखा भी बीच बीच में हरियाणा एनसीआर पर आ रही है। वर्तमान परिदृश्य में प्रशांत महासागर में बना चक्रवातीय तूफान यागी म्यांमार के रास्ते से कमजोर हो कर बंगाल की खाड़ी में पहुंच गया है। जिसके कारण संपूर्ण मैदानी राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश हुई।
विज्ञापन
येलो अलर्ट जारी
भारतीय मौसम विभाग ने संपूर्ण इलाके पर येलो अलर्ट जारी कर दिया है व किसानों को सलाह दी है कि अभी दो तीन दिनों के लिए फसल कटाई का कार्य रोक दें और अगर कटाई कर ली है तो फसल को सुरक्षित स्थानों पर डाल दें। इस दौरान किसी भी प्रकार के केमिकल और स्प्रे न करें व अनाज मंडियों में अपनी फसल को भी सुरक्षित करें।
अभी मानसून नहीं लेगा विदाई
सितंबर के अंतिम सप्ताह में भी पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से संपूर्ण इलाके में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। क्योंकि लगातार बंगाल की खाड़ी पर हलचल बरकरार रहेगी और साथ ही साथ पश्चिमी विक्षोभ भी अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे। अक्तूबर महीने के पहले सप्ताह में हरियाणा एनसीआर से मानसून की विदाई की संभावना बन रही है, वहीं लगातार मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है।