फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   It will be a challenge for the Congress President to unite the scattered clan

Mahendragarh-Narnaul News: कांग्रेस के अध्यक्ष के लिए बिखरे कुनबे को समेटना रहेगा चुनौती

Thu, 14 Aug 2025 12:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 14 Aug 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
It will be a challenge for the Congress President to unite the scattered clan
फोटो संख्या:79- सत्यवीर यादव झूकिया--संवाद - फोटो : mathura
महेंद्रगढ़। कांग्रेस ने 11 साल बाद की संगठनात्मक नियुक्ति के तहत महेंद्रगढ़ में जिला अध्यक्ष की नियुक्ति की है। अब नव नियुक्त अध्यक्ष के लिए कांग्रेस के बिखरे कुनबे को समेटना किसी चुनौती से कम नहीं रहेगा।
विज्ञापन

संगठन की ओर से 11 वर्ष पूर्व अटेली के गांव फतनी निवासी सुरेंद्र नंबरदार को जिला प्रधान नियुक्त किया था। अब 11 साल बाद कांग्रेस पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता रहे सत्यवीर यादव झूकीया को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पूर्व भी झूकीया कांग्रेस के विभिन्न पदों पर रहकर अपनी भूमिका निभा चुके हैं।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले पांच सालों के दौरान जिले के कांग्रेसी नेताओं की सक्रियता काफी हद तक कम रही है। बता दें कि संगठनात्मक नियुक्ति में तीन विधान सभा चुनावों में महेंद्रगढ़ विधान सभा से जीत दर्ज करे वाले राव दान सिंह की बजाए सत्यवीर यादव पर विश्वास जताया है। सत्यवीर यादव के समक्ष जिले की चार विधान सभाओं में अलग-अलग गुटों से जुड़े अपने कुनबे को एक करना किसी चुनौती से कम नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपनी नियुक्ति पर सत्यवीर यादव झूकीया ने बताया कि कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व द्वारा दी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे। पार्टी के तमाम शीर्ष नेताओं का आभारी हूं। राजनैतिक गतिविधियों को जारी रखने के लिए समय समय पर पार्टी का नेतृत्व करने की और कार्यकर्ताओं को संगठित कर पार्टी का संदेश घर घर तक पहुंचाने का काम करेगी।

इंसेट
- 30 वर्षों से कांग्रेस के विभिन्न पदों पर निभाई सक्रिय भूमिका
बता दें कि 56 वर्षीय सत्यवीर यादव झूकीया 30 वर्षों से कांग्रेस से जुड़े हैं। कांग्रेस के विभिन्न संगठनों में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। राजस्थान, हरियाणा व दिल्ली चुनावों में विभिन्न पदों पर रहकर पार्टी के लिए सक्रिय भूमिका निभाई है। वर्ष 1992 में कांग्रेस के महेंद्रगढ़ खंड से प्रधान रहे। वर्ष 1995 में एनएसयूआई के जिला प्रधान, 2002 में एनएसयूआई के हरियाणा सचिव, 2008 में वरिष्ठ उप प्रधान युवा कांग्रेस, वर्ष 2014 में राहुल गांधी के निर्वाचन क्षेत्र अमेठी क्षेत्र में भी सक्रिय भूमिका में रहे थे। साथ ही राहुल गांधी की टास्क फोर्स में भी चयनित हुए थे। वहीं सोनियां गांधी व प्रियंका गांधी जैसे बड़े नेताओं से सीधे संपर्क ने भी जिला प्रधान की दावेदारी मजबूती थी।
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed