फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   It rained heavily for two and a half hours

Mahendragarh-Narnaul News: ढाई घंटे झमाझम बरसे बदरा

Sun, 08 Sep 2024 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 08 Sep 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
It rained heavily for two and a half hours
नारनौल। हरियाणा एनसीआर दिल्ली में लगातार मानसून मेहरबान बना हुआ है। इससे संपूर्ण इलाके में लगातार हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं। रविवार सुबह से ही हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई थी और करीब साढ़े 8 बजे तेज बारिश हुई। करीब 10 बजे तक तक रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी रहा। इससे मौसम सुहावना और खुशगवार बना हुआ है। साथ ही कुछ स्थानों पर जलभराव होने के कारण आमजन को आवाजाही में कुछ परेशानियों का सामना भी करना पड़ा।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि तीन मौसमी प्रणालियों के असर से हरियाणा एनसीआर में लगातार मानसून गतिविधियां देखने को मिल रही हैं। उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से राजस्थान के मध्य हिस्सों और हरियाणा एनसीआर पर एक चक्रवातीय सर्कुलेशन के साथ ही बंगाल की खाड़ी में एक अच्छी तरह से चिह्नित निम्न दबाव क्षेत्र बना हुआ है और मानसून टर्फ रेखा अपनी सामान्य स्थिति से दक्षिण में राजस्थान के मध्य पर बनी हुई है। इससे मानसून लगातार सक्रिय बना हुआ है।
विज्ञापन

इस मौसम प्रणाली का असर हरियाणा एनसीआर में तीन चार दिनों तक कमजोर बना रहेगा, हालांकि इस दौरान संपूर्ण इलाके में मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा और बीच-बीच में आंशिक बादल वाही और एक दो स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी की गतिविधियां जरूर देखने को मिलेगी। उसके बाद 12 सितंबर से संपूर्ण हरियाणा एनसीआर में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। साथ ही भारी बरसात होने की संभावना भी बनी हुई है। नारनौल में अधिकतम तापमान 28 व न्यूनतम 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। साथ ही एक जुलाई से 8 सितंबर तक जिले में 532.1 एमएम बारिश दर्ज की गई है, जबकि इस दौरान जिले में सामान्य बरसात 363.6 एमएम होती है, जो सामान्य बारिश से 46 प्रतिशत अधिक दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed