{"_id":"648cbccc22431c28f60115a7","slug":"it-rained-for-20-minutes-with-sunshine-in-the-afternoon-narnol-news-c-196-1-nnl1001-1116-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: दोपहर को धूप के साथ 20 मिनट तक हुई बरसात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: दोपहर को धूप के साथ 20 मिनट तक हुई बरसात
Sat, 17 Jun 2023 01:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 17 Jun 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। हरियाणा एनसीआर दिल्ली पर मौसम प्रणाली पश्चिमी विक्षोभ का असर साफ तौर पर दिखाई दे रहा है, जिसकी वजह से संपूर्ण इलाके पर बादल वाही साथ ही हरियाणा एनसीआर दिल्ली पर बिखराव वाली हल्की बारिश/बूंदाबांदी भी दर्ज हो रही है। इसकी वजह से संपूर्ण इलाके पर तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। शुक्रवार को नारनौल में दोपहर को धूप के बीच ही 20 मिनट तक बरसात हुई। इससे तापमान तो कम हुआ, लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिली बल्कि उमसभरी पसीने वाली गर्मी बढ़ गई।
शुक्रवार को नारनौल का अधिकतम तापमान 35.6 और महेंद्रगढ़ का अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6.7 डिग्री सेल्सियस कम है। जिले में सुबह से ही बादलों की आवाजाही बनी रहीं और शाम को कुछ स्थानों पर बिखराव वाली हल्की बारिश दर्ज हुई है। नारनौल का रात्रि तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस और महेंद्रगढ़ का रात्रि तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अभी भी जिला में रात्रि तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ हैं।मौसम विशेषज्ञ डॉ चंद्रमोहन ने बताया कि तीन मौसमी प्रणालियों का असर हरियाणा एनसीआर दिल्ली पर बना हुआ है, जिसकी वजह से संपूर्ण इलाके पर मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से पंजाब पर एक प्रेरित चक्रवातीय सरकुलेशन बना हुआ है, जिसकी वजह से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में पिछले दो दिनों से आंशिक बादलवाही के साथ तेज गति से हवाएं चलने व बिखराव वाली हल्की बारिश/बूंदाबांदी को दर्ज किया जा रहा है।