फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   It is wrong to fill reserved seats from general category

Mahendragarh-Narnaul News: आरक्षित सीट को बैकलॉग से भरने की जगह सामान्य से भरना गलत

Thu, 30 Jan 2025 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 30 Jan 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
It is wrong to fill reserved seats from general category
फोटो नंबर-02बैठक में मौजूद वि​भिन्न संगठनों के लोग। स्रोत-स्वयं
नारनौल। अनुसूचित जाति(अजा)-अनुसूचित जनजाति (जजा) कोटे के पदों को बैकलॉग से भरने की बजाय सामान्य वर्ग से भरने के मामले में विभिन्न संगठनों की बैठक समिति कार्यालय में आयोजित की गई। अध्यक्षता सर्व अजा संघर्ष समिति के प्रधान चंदन सिंह जालवान ने की। विभिन्न संगठनों द्वारा सामूहिक हस्ताक्षर युक्त पत्र राष्ट्रपति, राष्ट्रीय अनुसूचित आयोग व राजस्थान के मुख्यमंत्री को लिखकर अधिसूचना को जनहित में निरस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन

संघर्ष समिति के महासचिव बिरदी चंद गोठवाल ने कहा कि राजस्थान में प्रतिभाशाली अभ्यर्थियों की कमी नहीं है, लेकिन राजस्थान सरकार द्वारा सोची समझी चाल के तहत योग्य अभ्यर्थियों के ना मिलने का सहारा लेकर आरक्षित सीटों को सामान्य वर्ग से भरना गलत है।
विज्ञापन

गोठवाल ने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा वीरवार को बड़ा फैसला लेकर विभिन्न विभागों में गत दो वर्षों से खाली पड़े अनुसूचित जाति, जनजाति कोटे के पदों को बैकलॉग से भरने की बजाय सामान्य वर्ग से भरने के निर्णय की अधिसूचना जारी की गई है। जो अनुसूचित जाति व जनजाति के हक अधिकारों पर सीधा कुठाराघात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि राज्य के कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार राजस्थान सरकार ने इसके लिए राजस्थान अधीनस्थ सेवा संशोधन प्रथम संशोधन नियम 2020 को स्वीकृति देकर प्रभावी किया है। गौरतलब है कि राजस्थान सरकार के अनेकों विभाग में रिक्त पड़े ऐसे पद जिन पर अनुसूचित जाति व जनजाति के योग्य अभ्यर्थी ना मिलने के कारण इन्हें बैकलॉग में रिक्त छोड़ दिया गया था। विभिन्न संगठनों ने इस जन विरोधी कार्यशैली की घोर निंदा करते हुए जनहित में उक्त अधिसूचना पर पुनर्विचार कर इसे निरस्त करने की मांग की है। इस अवसर पर विभिन्न संगठनों के अनेक लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed