Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   It is wrong to differentiate between Shri Ram and Shri Krishna; if such an attempt is made in Haryana, it will be opposed: Dr. Ramesh

श्रीराम और श्रीकृष्ण में भेद करना गलत, हरियाणा में हुआ तो होगा विरोध : डॉ. रमेश

Fri, 06 Nov 2026 11:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
It is wrong to differentiate between Shri Ram and Shri Krishna; if such an attempt is made in Haryana, it will be opposed: Dr. Ramesh
महेंद्रगढ़। भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण को अलग-अलग बताकर उनकी शिक्षाओं की गलत व्याख्या करना भारतीय संस्कृति की भावना के खिलाफ है। दोनों भगवान विष्णु के अवतार हैं और समाज को धर्म, कर्म, त्याग व लोक कल्याण का संदेश देते हैं। यह बात हरियाणा यादव महासभा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. रमेश राव पायलट ने महासभा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।
विज्ञापन

उन्होंने कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर नाराजगी जताते हुए कहा कि धार्मिक मान्यताओं को तोड़-मरोड़कर पेश करना उचित नहीं है। भगवान श्रीराम ने मर्यादा, त्याग और आदर्श जीवन की सीख दी जबकि श्रीकृष्ण ने कर्मयोग और अन्याय के खिलाफ लड़ने का संदेश दिया। दोनों का उद्देश्य धर्म की स्थापना और मानव कल्याण था।
विज्ञापन

डॉ. पायलट ने कहा कि हरियाणा की धरती का श्रीकृष्ण से विशेष संबंध है। कुरुक्षेत्र में ही उन्होंने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था। धार्मिक मंचों पर बोलने वालों को समाज को सही संदेश देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि धीरेंद्र शास्त्री हरियाणा में कार्यक्रम करने आते हैं तो यादव महासभा विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि यह विरोध धार्मिक मान्यताओं और संस्कृति के सम्मान के लिए होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed