{"_id":"683f3ca57ef1804d600c6f97","slug":"it-is-necessary-to-make-the-public-aware-for-environmental-protection-cjm-narnol-news-c-196-1-nnl1004-125400-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यावरण संरक्षण के लिए आमजन को जागरूक करना जरूरी : सीजेएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यावरण संरक्षण के लिए आमजन को जागरूक करना जरूरी : सीजेएम
Tue, 03 Jun 2025 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 03 Jun 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
फोटो 8अधिकारियों की बैठक लेती सीजेएम नीलम कुमारी।स्रोत: डीआइपीआरओ
नारनौल। पर्यावरण संरक्षण के लिए आमजन को जागरूक करना बहुत जरूरी है। हम सबको मिलकर पौधरोपण करना है, ताकि पर्यावरण शुद्ध रहे। यह बातें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नीलम कुमारी ने मंगलवार को एडीआर सेंटर में पर्यावरण के संबंध में आयोजित अधिकारियों की बैठक में कही।
सीजेएम ने कहा कि स्वच्छ पर्यावरण जीवन के लिए महत्वपूर्ण है। यह हमें स्वस्थ रखने, बीमारियों से बचाने और एक बेहतर जीवन जीने में मदद करता है। उन्होंने कहा कि पेड़ों की अंधाधुंध कटाई के कारण पर्यावरण प्रदूषित होता जा रहा है। पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि अब बारिश का मौसम शुरू होने वाला है। इसलिए लोगों को हर घर कम से कम एक पौधा लगाने के बारे में जागरूक करें। उन्होंने कहा कि हमें घर के अलावा स्कूल कॉलेज व अन्य खाली जगह पर पौधरोपण करने के बारे में आमजन को जागरूक करें। साथ ही उन्होंने कहा कि हम जो भी पौधारोपण करें उसकी बड़े होने तक देखभाल जरूर करें।
विज्ञापन
इस अवसर पर रेंज अधिकारी रजनीश, जिला शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी हरिप्रकाश बंसल, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे।