{"_id":"67be0a517cb76460c5000461","slug":"it-is-important-to-have-simplicity-and-decency-in-language-mukesh-narnol-news-c-196-1-mgh1001-121785-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाषा में शालीनता होना जरूरी : मुकेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाषा में शालीनता होना जरूरी : मुकेश
Tue, 25 Feb 2025 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 25 Feb 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-13छात्रों को संबोधित करते खंड संसाधन संयोजक मुकेश शर्मा। स्रोत-संस्थान
- फोटो : घटना की जांच करती पुलिस।
मंडी अटेली। भाषा संवर्धन कार्यक्रम के अंतर्गत राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में खंडस्तरीय स्पेल बी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में स्कूलों के कक्षा 6 से 12 के छात्रों ने भाग लिया।
समापन अवसर पर खंड संसाधन संयोजक मुकेश शर्मा ने कहा कि भाषा, मानव मन के भावों की अभिव्यक्ति का एक सशक्त माध्यम है। इसलिए भाषा में सरलता, तरलता और शालीनता का होना जरूरी है। बीआरपी रोहताश श्योराण एवं अजीत यादव ने कहा कि स्पेल बी का उद्देश्य छात्रों में भाषा के प्रति रुचि और ज्ञान को बढ़ावा देना है। वरिष्ठ हिंदी प्रवक्ता डॉ. सीएस वर्मा प्रभाकर, पूजा यादव, भागेंदर ढिल्लो, नीलम, जितेंद्र कुमार, माया यादव, शर्मिला, रचना, सोनिया, योगेश व सुषमा ने निर्णायक की भूमिका अदा की ।
प्रतियोगिता में छात्रों ने अपनी भाषा कौशल का प्रदर्शन किया और अपने स्कूल का प्रतिनिधित्व किया। इस प्रतियोगिता के माध्यम से छात्रों को अपनी भाषा कौशल को बेहतर बनाने और अपने आत्मविश्वास को बढ़ाने का अवसर मिला। प्रतियोगिता प्रभारी बीआरपी रोहताश श्योराण एवं अजीत सिंह ने बताया कि यंग चिल्ड्रेन राइटिंग प्रतियोगिता में बोचडिया स्कूल की योगिता, नावदी स्कूल की मनीषा, बोचडिया की प्रिया व पीएम श्री अटेली की सोनी प्रथम रही। इस अवसर पर प्राचार्य राकेश कुमार, वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र यादव, कुलदीप कुमार, अनूप सिंह, कजेन्द्र यादव, बिशन शर्मा, एबीआरसी रमेश गोयल, सिंहराज लांबा, संजय कुमार, रेखा व रजनी सहित अनेक अध्यापक मौजूद रहे।