फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Issues raised regarding State Transport Sub Depot, IMT Khudana, Kisan Model School

Mahendragarh-Narnaul News: राज्य परिवहन सब डिपो, आईएमटी खुडाना, किसान मॉडल स्कूल का उठाया मुद्दा

Thu, 17 Apr 2025 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 17 Apr 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Issues raised regarding State Transport Sub Depot, IMT Khudana, Kisan Model School
फोटो संख्या:51- लघु सचिवालय महेंद्रगढ़ में उपायुक्त डॉ. विवेक भारती को ज्ञापन सौंपते रामनिवास प
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने वीरवार को समाधान शिविर में उपायुक्त को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपकर अधूरी विकास परियोजनाओं को पूरा करने और समस्याओं को दूर करने की मांग की।
उपायुक्त डॉ. विवेक भारती को सौंपे पत्र में बताया कि जब प्रदेश में भाजपा का कोई जनाधार नहीं था, तब महेंद्रगढ़ भाजपा की छावनी थी। अब भाजपा महेंद्रगढ़ की अनदेखी कर रही है। अनेक परियोजनाएं अधूरी पड़ी हैं। बस स्टैंड प्रांगण में सब डिपो शुरू कराने, शहर में डोर-टू डोर कचरा उठान शुरू कराने, नागरिक अस्पताल के नए भवन का निर्णाण कार्य पूरा कराने, जिले के पहले तरणताल को शुरू कराने, महेंद्रगढ़ के खेल स्टेडियम को राज्यस्तरीय स्टेडियम बनाने, महेंद्रगढ़ से वाया डुलाना होते हुए कुंड रोड को फोर लेन बनाने, महेंद्रगढ़-अटेली मार्ग का निर्माण कराने, डार्क जोन में शामिल जिले में पर्याप्त नहरी पानी उपलब्ध कराने की मांग की गई।
विज्ञापन

इसी प्रकार महेंद्रगढ़ व माधोगढ़ के प्राचीन किलों का जीर्णोद्धार कराकर पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने, गांव खुडाना व पाली में आईआईटी स्थापित करने, अधूरे पड़े किसान मॉडल स्कूल को पूरा कराने, हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में मेडिकल कॉलेज शुरू कराने, दादरी-महेंद्रगढ़ व नारनौल- अलवर रेल लाइन का काम पूरा करा स्टेशन को जंक्शन का दर्जा देने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में यादव सभा, जनशक्ति जनहित संघर्ष समिति, प्रजापत सभा, सैन समाज, वाल्मीकि सभा, धानक समाज के पदाधिकारियों ने समाजसेवी रामनिवास पाटोदा के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा।
------------

।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed