फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   isi marka tile not use in road construction

सड़क में नहीं लगाई आईएसआई मार्का टाइलें

Sun, 25 Apr 2021 10:19 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 10:19 PM IST
विज्ञापन
isi marka tile not use in road construction
ब्रहमचारी रोड पर सड़क निर्माण कार्य में लगी हल्की टाइलें। - फोटो : Narnol
महेंद्रगढ़। शहर के सतनाली चौक-पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह की कोठी तक बन रही इंटर लॉकिंग टाइलों की सड़क आने वाले दिनों में लोगों के लिए परेशानी का कारण बन सकती है। ऐसा इसलिए की गाइडलाइन के अनुसार टाइलें आईएसआई मार्का की होनी चाहिए। लेकिन जिस तरीके से सड़कें बनाई जा रही हैं, उस तरफ नगरपालिका प्रशासन का ध्यान नहीं है। ठेकेदार नियमों को ताक पर रखकर हलकी टाइलें लगा सड़क बना रहे हैं।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि सड़क के किनारे बनाने के थोड़े समय के बाद ही टूटने लगे। सामग्री गुणवत्तापरक नहीं होने से आने वाले दिनों में यह सड़क और ज्यादा खराब हो सकती है। इस रोड की नपा के पूर्व चेयरपर्सन उपायुक्त से लेकर लोकायुक्त तक शिकायत कर चुके हैं। वहीं इसी ठेकेदार द्वारा दूसरी जगह माजरा चुंगी से रेलवे स्टेशन तक सड़क बनाई जा रही है तो उसका काम भी माल कम लगाने की वजह से रुका हुआ है। इसके अलावा संबंधित वार्ड पार्षद ने नपा जेई के पास भी इसकी शिकायत की हुई है।
विज्ञापन

भारी वाहन गुजरे तो टूट सकती हैं टाइलें
ठेकेदार ने करीब तीन माह पहले सतनाली चौक से पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह की कोठी तक रोड बनाया था। बनाने के दौरान इस रोड का न तो लेवल करवाने और न ही आईएसआई मार्का टाइल लगाने का आरोप हे। इसके अलावा कई जगहों पर पुरानी टाइलें लगाने का भी आरोप है। एक जगह तो पुरानी सड़क की खुदाई कर ही मिट्टी डालकर रोड बना दिया है। अगर इस रोड से भारी वाहन गुजरे तो यह रोड क्षतिग्रस्त हो सकती है। जिससे आमजन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस रोड पर क्या है खास
-इस रोड पर पूर्व शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा का आवास है।
-इसी रोड पर पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह का फार्म हाउस है।
-यह एक मात्र रोड शहर को हाईवे से जोड़ता है।
-इसी रोड से विद्यार्थी क्षेत्र की सबसे बड़ी संस्थान आरपीएस स्कूल जाते हैं।
-सबसे खास बात यह है कि पूर्व चेयरपर्सन रीना बंटी का वार्ड भी यही है।
यह भी है शिकायत, ठेकेदार बना रहे हैं अधूरी सड़कें
ठेकेदार टेंडर में दिए गए स्थान तक सड़कें नहीं बना रहे। टेंडर में सतनाली चौक से मुसद्दीलाल धर्मशाला तक 49.35 लाख रुपये में सड़क बनाई जानी थी जो पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह की कोठी तक ही बनाई गई है। यह सड़क दिए गए स्थान से आधी सड़क भी नहीं बनी है। इसके अलावा माजरा फाटक से अनाज मंडी तक सड़क बननी थी उसको हैफेड के गोदाम तक ही रोक दिया गया है।
आईएसआई मार्का टाइल महंगी
आईएसआई मार्का की टाइलें लोकल टाइलों से महंगी होती हैं। अभी सड़कों में 100एमएम की टाइलें लगाई जा रही हैं, उनकी कीमत ठेकेदार को 11 से 13 रुपये तक पड़ती है। लेकिन आईएसआई मार्का की टाइलों की कीमत 15 से 17 रुपये पड़ती हैं। लोकल टाइल लगाकर ठेकेदार मोटा मुनाफा कमाते हैं।
उपायुक्त से लेकर लोकायुक्त दी गई है शिकायत
मेरे वार्ड में घटिया टाइलों से सड़क बनाई जा रही हैं। यह सड़क सीमेंट की बनाई जानी थी। सड़क का लेवल भी बिल्कुल नहीं है। टाइलों के नीचे सीमेंट का मसाला भी नहीं डाला गया। रोड मुसद्दीलाल धर्मशाला तक बनाया जाना था जो कि पूर्व विधायक राव बहादुर के फार्म हाउस के पास रोक दिया। मैैंने इसकी शिकायत उपायुक्त, सीएम विंडो, एससीएस तथा लोकायुक्त को की हुई है।
-रीना बंटी, पूर्व चेयरपर्सन, नगरपालिका
शहर में हलकी टाइलों से सड़कें बनाई जा रही है तो इसकी जिम्मेवारी जेई, एमई और सचिव की बनती है। पार्षद तो सदन में सड़कों को पास करवाते हैं। इसके बाद का काम तो अधिकारियों का होता है। जनता इसका दोष पार्षदों को देती है। अधिकारी मौके पर जाकर उसकी जांच करें, सामग्री चेक करें लेकिन यहां तो अधिकारी एक बार भी किसी सड़क को देखने नहीं गए।

-अमित मिश्रा, पार्षद वार्ड 6
माजरा फाटक से अनाज मंडी पर पार्षद ने की शिकायत
माजरा फाटक से अनाज मंडी रोड को 42.16 लाख रुपये से बनाया जाना था। रोड पर निर्धारित मात्रा से कम माल लगाया जा रहा था। दूसरा, रोड की पानी निकासी के लिए कोई व्यवस्था नहीं की जा रही थी। इन समस्याओं को लेकर मैंने जेई के पास शिकायत की थी। इस वजह से रोड का काम रुका हुआ है। जब तक काम नियमों के मुताबिक नहीं होगा काम आगे नहीं करने दिया जाएगा
-डॉ. तरुण, वार्ड 1 से पार्षद
मेरे पास किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं आई है। आपके माध्यम से मामला संज्ञान में आया है। इस पर हम कार्रवाई करेंगे।
-प्रदीप कुमार, सचिव, नगरपालिका, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed