फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Ishaan Singh became a lieutenant in the Indian Army

Mahendragarh-Narnaul News: भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने ईशान सिंह

Sat, 21 Feb 2026 11:38 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Ishaan Singh became a lieutenant in the Indian Army
फोटो संख्या:75- ईशान सिंह
महेंद्रगढ़। चरखी दादरी निवासी ईशान सिंह ने एसएसबी परीक्षा पास कर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं। ईशान ने यह सफलता पढ़ाई के साथ ही हासिल की है। फिलहाल ईशान सिंह महेंद्रगढ़ स्थित आरपीएस स्कूल में पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन


ईशान अपने ननिहाल चरखी दादरी में रहते हैं। यहां पर उनकी प्रारंभिक शिक्षा हुई और अब इसके बाद अब चार साल से आरपीएस स्कूल में पढ़ाई कर रहे हैं। यहां पर पढ़ाई के साथ ही सेना में जाने के लिए तैयारी की।
विज्ञापन

उनके पिता विक्रम सिंह व माता उर्वशी सिंह गुरुग्राम में सरकारी अध्यापक हैं। बीती 18 फरवरी को 31 एसएसबी जालंधर केंद्र में उन्हाेंने अंतिम चयन प्राप्त किया। परीक्षा पास करने पर ईशान का चयन एसएसबी में लेफ्टिनेंट के पद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईशान ने अपनी सफलता का श्रेय ननिहाल और विद्यालयी शिक्षा को दिया है। छात्र की इस उपलब्धि पर आरपीएस ग्रुप की चेयरपर्सन डॉ. पवित्रा राव, सीईओ इंजीनियर मनीष राव, डिप्टी सीईओ कुनाल राव व प्राचार्य डॉ. किशोर तिवारी ने बधाई दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने कहा कि ईशान सिंह मेहनती और होनहार विद्यार्थी हैं। कक्षा में भी उनकी गिनती मेधावी विद्यार्थियों में रही है। अब इस मुकाम पर पहुंचकर ईशान ने अपनी मेहनत का फल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed