फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Irrigation department will revive Krishnavati and Douhan rivers with canal water, Rs 24 crore will be spent

Mahendragarh-Narnaul News: नहरी पानी से कृष्णावती व दौहान नदी को पुनर्जीवित करेगा सिंचाई विभाग, खर्च होंगे 24 करोड़

Sat, 19 Oct 2024 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Irrigation department will revive Krishnavati and Douhan rivers with canal water, Rs 24 crore will be spent
महेंद्रगढ़। सिंचाई विभाग की ओर से महेंद्रगढ़ जिले की दो प्राचीन नदियों को पुनर्जीवित करने के लिए 24 करोड़ रुपये की दो परियोजनाएं वर्ष 2025 में पूरी कर ली जाएंगी। डार्क जोन में शामिल जिले के अनेक गांवों के लिए सिंचाई विभाग की यह परियोजना मील का पत्थर साबित होगी।
विज्ञापन

जिले की जीवन रेखा कही जाने वाली जवाहरलाल नेहरू कैनाल में बरसात सीजन में मिलने वाले अतिरिक्त पानी को दौहान व कृष्णावती नदियों में छोड़ा जाएगा। विभाग की ओर से आगामी आठ माह के समय में यह परियोजना पूरी कर ली जाएगी। हालांकि, अभी कृष्णावती नदी में 25 क्यूसिक पानी छोड़ा जा रहा है। दोनों परियोजनाओं में 22.4 किलोमीटर की भूमिगत पाइप लाइन को जेएलएन से जोड़कर 150 क्यूसिक पानी छोड़ा जाएगा। करीब 30 से अधिक गांवों में भूमिगत जलस्तर में सुधार होगा।
विज्ञापन

------------
- 50 वर्षों से लड़ रही हैं दोनों नदियां अस्तित्व की लड़ाई
बता दें कि 50 वर्ष पूर्व राजस्थान प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्र से मानसून के सीजन में इन नदियों में पानी आता था। समय के साथ-साथ यह नदियां सूखती गईं। वर्ष 2022 में प्रदेश सरकार की ओर से इन नदियों को पुनर्जीवित करने के लिए योजना तैयार की थी। इसके बाद सिंचाई विभाग की ओर से बजट तय किया गया। विभाग की ओर से कृष्णावृती नदी में बारिश के अतिरिक्त छोड़े जाने के लिए दो नए प्रोजेक्ट तैयार किए गए। दक्षिण हरियाणा की दो प्रमुख बरसाती नदियां दोहान व कृष्णावती पुनर्जीवित की जाएंगी। पहले इन दोनों नदियों में नीम का थाना के पहाड़ी क्षेत्र से बारिश का पानी आता था। सिंचाई विभाग ने परियोजना पर काम शुरू किया था। मानसून में पानी की मांग कम होने से नहरों को 16 स्थानों पर इन नदियों से जोड़ा गया था। वहीं, जवाहरलाल नेहरू कैनाल के माध्यम से बरसात के अतिरिक्त पानी को महेंद्रगढ़ क्षेत्र की दौहान व कृष्णावृती नदी में छोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
- इन परियोजनाओं पर शुरू हो चुका है काम
वर्तमान में तीन नहरों से पाइपलाइन के माध्यम से कृष्णावती नदी में 25 क्यूसिक पानी छोड़ा जा रहा है। रातां नहर से गांव रातां के समीप, रामबास नहर से गांव मानपुरा के समीप व मोहम्दपुर नहर से गांव गढ़ी से कृष्णावती नदी में पानी छोड़ा जा रहा है। अब विभाग की ओर दो स्थानों से 150 क्यूसिक अतिरिक्त पानी छोड़ने की योजना तैयार है। इसके लिए नारनौल ब्रांच के एनबी-3 से एनबी-4 से गांव रातां तक करीब 23 करोड़ की लागत से 11.7 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन डाली जाएगी। वहीं, गांव मानपुरा करीब 30.98 लाख रुपये से लागत से कृष्णावती नदी में बारिश का अतिरिक्त छोड़ा जाएगा, जिसमें करीब 11.7 किलोमीटर की पाइपलाइन डाली जाएगी।

-------------
- वर्जन
जेई दीपक कुमार ने बताया कि दोनों प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो चुका है। वर्तमान में कृष्णावती नदी में 25 क्यूसिक पानी छोड़ा जा रहा है। दोनों प्रोजेक्ट पूरे होने के बाद कृष्णावती नदी में 150 क्यूसिक अतिरिक्त पानी छोड़ा जा सकेगा।
- दीपक कुमार, कनिष्ठ अभियंता, सिंचाई विभाग महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed