{"_id":"68433211c10bfc551b081e7a","slug":"international-yoga-day-training-camp-to-be-held-from-12th-narnol-news-c-203-1-sroh1011-117616-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस...12 से लगेगा प्रशिक्षण शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस...12 से लगेगा प्रशिक्षण शिविर
Fri, 06 Jun 2025 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 06 Jun 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:51- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर लघु सचिवालय महेंद्रगढ़ में बैठक करते उपमंडल अधि
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ के स्थानीय हुडा पार्क में 21 जून को सुबह छह बजे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उपमंडल अधिकारी अनिल कुमार यादव शुक्रवार को योग दिवस की तैयारी को लेकर बैठक ली।
उन्होंने बताया कि उपमंडल स्तर पर योग दिवस का आयोजन महेंद्रगढ़ के हुड्डा पार्क परिसर में करवाया जाएगा। 12 से 14 जून को सुबह छह से 7:30 तक तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगेगा। इस प्रशिक्षण शिविर में कोई भी व्यक्ति भाग ले सकता है। 19 जून को योग दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों की फाइनल रिहर्सल का आयोजन होगा।
उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को योग के प्रति जागरूकता के लिए उपमंडल के सभी स्कूलों के विद्यार्थियों व अध्यापकों को इस कार्यक्रम से जोड़ने के आदेश दिए। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य उद्देश्य आमजन को योग से जोड़ना है।
विज्ञापन
हरियाणा योग आयोग, उपमंडल प्रशासन व आयुष विभाग के तत्वावधान में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में सभी सरकारी विभागों, ग्राम पंचायतों, सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं को अपना सहयोग देना चाहिए। इस अवसर पर नायब तहसीलदार निशा तंवर, आयुष विभाग से डॉ. सुमन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।