फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Intermittent drizzle with strong winds throughout the day

Mahendragarh-Narnaul News: दिनभर तेज हवाओं के साथ रुक-रुककर होती रही बूंदाबांदी

Tue, 20 Jun 2023 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 20 Jun 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Intermittent drizzle with strong winds throughout the day
नारनौल। जिले में सोमवार को चक्रवातीय तूफान विपरजाॅय का असर साफ तौर पर देखने को मिला। इसकी वजह से संपूर्ण इलाके पर बादल वाही और दक्षिणी हिस्सों हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया गया। सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए थे और तेज हवाओं के साथ दिन में कई बार हल्की बूंदाबादी हुई। इससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। इस कारण उमस भरी पसीने वाली गर्मी से से आमजन को राहत मिली है। आज जिले में सुबह से हल्की बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया गया। नारनौल में 4.0 मिलीमीटर और महेंद्रगढ़ में 3.0 मिलीमीटर, सतनाली 5.0 मिलीमीटर, अटेली 4.0 मिलीमीटर और नांगल चौधरी 6.0 मिलीमीटर व कनीना में मिलीमीटर बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया गया है, जिसकी वजह से नारनौल का अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस और महेंद्रगढ़ का अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो सामान्य तापमान से 10.0 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया है। वहीं नारनौल का न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस और महेंद्रगढ़ का न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है जो सामान्य से कम बना हुआ हैं, जिसकी वजह से संपूर्ण इलाके में आमजन को उमस भरी पसीने वाली गर्मी से राहत मिली है। साथ ही 24 जून तक मौसम परिवर्तन शील बना रहेगा। इस दौरान संपूर्ण इलाके पर आंशिक बादलवाही और छिटपुट बूंदाबांदी की गतिविधियों को दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

वर्तमान परिदृश्य में दो मौसमी प्रणाली हरियाणा एनसीआर दिल्ली पर अपने रंग दिखा रही है। चक्रवातीय तूफान विपरजाॅय जो वर्तमान में कमजोर होकर लो प्रेशर एरिया में तब्दील होकर राजस्थान के मध्य पूर्वी हिस्सों पर स्थित है और मध्य प्रदेश/उत्तर प्रदेश की तरफ बढ़ रहा है। इसकी वजह से हरियाणा एनसीआर दिल्ली के पश्चिमी दक्षिणी हिस्सों महेंद्रगढ़ जिले में तेज गति से हवाएं चलने के साथ हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया गया है। मौसमी प्रणालियों का असर 21 जून तक देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed