{"_id":"6ae6322a3ca26d3118052587","slug":"inter-university-games-at-government-college-ateli-narnol-news-c-196-1-nnl1010-147289-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: अंतर विवि प्रतियोगिता के लिए 32 खिलाड़ियों का चयन, 12 बेटियां भी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: अंतर विवि प्रतियोगिता के लिए 32 खिलाड़ियों का चयन, 12 बेटियां भी शामिल
विज्ञापन
फोटो 14 मुकाबले के दौरान दांव लगाते खिलाड़ी। संवाद
मंडी अटेली। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय (आईजीयू), मीरपुर की ओर से शनिवार को राजकीय महाविद्यालय अटेली में अंतर विश्वविद्यालय खेल प्रतियोगिता के लिए ट्रायल आयोजित किए गए। इसमें अटेली, नारनौल, महेंद्रगढ़ और कनीना क्षेत्र के 13 महाविद्यालयों के 100 से अधिक महिला और पुरुष खिलाड़ियों ने भाग लिया।
कड़े मुकाबलों के बाद 32 खिलाड़ियों का चयन किया गया। इनमें 12 लड़कियां और 20 लड़के शामिल हैं। ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा और दमखम दिखाया।चयनित खिलाड़ी अब आईजीयू की टीम का हिस्सा बनकर स्टेट और नेशनल स्तर की अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे।
राजकीय महाविद्यालय अटेली के प्राचार्य राजेश सैनी ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि यह ट्रायल ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करता है। 13 कॉलेजों से खिलाड़ियों की भागीदारी क्षेत्र में खेलों के प्रति बढ़ते उत्साह को दर्शाती है।
विज्ञापन
आईजीयू के क्रीड़ा निदेशक देवेंद्र ढाका ने कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य हर प्रतिभाशाली खिलाड़ी को उचित मंच देना है। वेट कैटेगरी के अनुसार चयन करने से खिलाड़ियों को अपनी क्षमता दिखाने का समान अवसर मिलता है।