फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Integrated Ex-Servicemen's Centre to be built in Narnaul; soldiers to get multiple facilities under one roof.

Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल में बनेगा एकीकृत सैनिक सदन, सैनिकों को एक छत के नीचे मिलेंगी कई सुविधाएं

Thu, 01 Oct 2026 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Integrated Ex-Servicemen's Centre to be built in Narnaul; soldiers to get multiple facilities under one roof.
फोटो नंबर- 14सूबेदार भंवर सिंह, भूतपूर्व सैनिक
फोटो 14, 15 व 16
विज्ञापन

10.26 करोड़ रुपये का टेंडर जारी, पॉलीक्लीनिक, कैंटीन और कल्याण कार्यालय एक ही परिसर में होंगे

संवाद न्यूज एजेंसी

नारनौल। पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के लिए नारनौल में एकीकृत सैनिक सदन बनाने की प्रक्रिया आगे बढ़ गई है। इसके निर्माण के लिए करीब 10.26 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया गया है। प्रदेश सरकार ने वर्ष 2025 में इसे मंजूरी दी थी।
अभी बुजुर्ग पूर्व सैनिकों को कार्यालय, इलाज और कैंटीन जैसी सुविधाओं के लिए अलग-अलग जगह जाना पड़ता है। इससे उनका समय और खर्च दोनों बढ़ता है। नया सदन कैंटीन के पीछे की जगह पर बनेगा।
विज्ञापन

परिसर में ईसीएचएस पॉलीक्लीनिक, सीएसडी कैंटीन और जिला सैनिक एवं अर्ध सैनिक कल्याण कार्यालय होंगे। इससे इलाज, रोजमर्रा का सामान और सरकारी काम एक ही जगह हो सकेंगे। इसके अलावा सैनिक विश्राम गृह और सामुदायिक हॉल भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठहरने और कार्यक्रमों की सुविधा
विश्राम गृह में बाहर से आने वाले पूर्व सैनिक ठहर सकेंगे। सामुदायिक हॉल में सैनिकों से जुड़े कार्यक्रम और बैठकें होंगी। फिलहाल जिले का पॉलीक्लीनिक नीरपुर में है। वहां पहुंचने के लिए पूर्व सैनिकों को ऑटो या बस से जाना पड़ता है जिससे इलाज में परेशानी होती है।
----------

मैं 85 वर्ष का हो चुका है ऐसे में आए दिन ईसीएचएस नीरपुर में जाना पड़ता है। जिसके लिए नारनौल से ऑटो या फिर बस का सहारा लेना पड़ता है। अगर सैनिक सदन में ही पूर्व सैनिकों को सभी सुविधाएं मिलने लगेगी तो आरामदायक रहेगा।-जगराम आर्य, कप्तान, नारनौल।

----------

सैनिक सदन की मांग पूर्व सैनिक लंबे समय से कर रहे थे। सदन के बनने से एक ही छत के नीचे सभी सुविधाएं मिल पाएंगी, जिससे समय भी बचेगा और कार्य भी जल्द हो पाएगा।

-भंवर सिंह, भूतपूर्व सूबेदार

------------

वर्जन:
रेलवे रोड स्थित कैंटीन के पीछे सैनिक सदन बनाया जाएगा। इसके लिए करीब 10.26 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया गया है। जैसे ही प्रक्रिया पूरी होगी सैनिक सदन का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।-जितेंद्र कुमार, एसडीओ, पीडब्ल्यूडी नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article