{"_id":"690109ce882e3deb100a8054","slug":"instructions-to-be-vigilant-to-prevent-child-marriage-narnol-news-c-196-1-nnl1004-131576-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: बाल विवाह रोकने के लिए सतर्कता बरतने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: बाल विवाह रोकने के लिए सतर्कता बरतने के निर्देश
Tue, 28 Oct 2025 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 28 Oct 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
नारनौल। उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने बाल विवाह रोकने के लिए जिलास्तरीय निगरानी समिति के अधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया है। कैप्टन मनोज कुमार ने कहा कि देवउठनी एकादशी के दिन जिले में बाल विवाह की आशंका रहती है। ऐसे में बाल विवाह पर रोक लगाने के लिए सभी विभाग सक्रिय रहें।
जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि सभी स्कूलों में दिशा निर्देश दिए जाएं कि स्कूल में बाल विवाह से संबंधित सूचना मिलने पर विभाग को सूचित किया जाए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि सभी आशा वर्कर व एएनएम को बाल विवाह निषेध कानून के बारे में जागरूक करें।
सभी आशा वर्कर व एएनएम गांवों में जाकर बाल विवाह संबंधित जागरूकता कार्यक्रम करें। जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए कि सभी सुपरवाइजर व आंगनबाड़ी वर्कर द्वारा गांव में होने वाले विवाह की सूची तैयार करें जिसमें यदि कोई बाल विवाह होता है तो विभाग को सूचित किया जाए। संवाद