फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Instructions Issued to Display Branding and Rate Lists at CSC Centers

Mahendragarh-Narnaul News: सीएससी सेंटरों पर ब्रांडिंग व रेट लिस्ट लगाने के निर्देश

Sun, 15 Mar 2026 02:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Instructions Issued to Display Branding and Rate Lists at CSC Centers
फोटो नंबर-17बैठक को संबो​धित करते स्टेट हेड आशीष शर्मा। स्रोत-विभाग
नारनौल। जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए) कार्यालय में शनिवार को कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के वीएलई (विलेज लेवल एंटरप्रेन्योर) की कार्यशाला आयोजित की गई। चंडीगढ़ से आए सीएससी के स्टेट हेड आशीष शर्मा ने जिले के वीएलई को सेंटरों पर ब्रांडिंग व रेट लिस्ट लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

आशीष शर्मा ने बताया कि स्टेट हेड कार्यालय की टीम द्वारा जिले के विभिन्न सीएससी सेंटरों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान यदि किसी सेंटर पर खामियां पाई जाती हैं तो संबंधित सीएससी आईडी को तुरंत प्रभाव से निष्क्रिय किया जा रहा है और नियमानुसार कार्रवाई भी की जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने वीएलई को पारदर्शिता के साथ सेवाएं देने और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया। साथ ही वीएलई की आय बढ़ाने के लिए उपलब्ध विभिन्न सेवाओं और योजनाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेट हेड ने बताया कि प्रदेश सरकार के साथ मिलकर आने वाले समय में कई नई योजनाएं लागू की जाएंगी। इन योजनाओं का लाभ नागरिकों तक पहुंचाने में सीएससी सेंटरों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने वीएलई को नागरिकों को इन योजनाओं के लिए सीएससी के माध्यम से आवेदन करवाने और उन्हें जागरूक करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed