फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Instructions given for painting speed breakers

Mahendragarh-Narnaul News: स्पीड ब्रेकर पर पेंट करवाने के दिए निर्देश

Tue, 12 Dec 2023 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 12 Dec 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Instructions given for painting speed breakers
नारनौल। नगर परिषद नारनौल चेयरपर्सन कमलेश सैनी ने मंगलवार को विभिन्न वार्डों का दौरा किया। इस दौरा चेयरपर्सन ने शहर के मुख्य मार्गों पर बनाए गए ब्रेकरों का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने नगर परिषद के कनिष्ठ अभियंता को निर्देश दिए की सभी ब्रेकरों पर पेंट करवाया जाए ताकि वाहन चालकों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो। नगर परिषद की ओर से शहर के विभिन्न मार्गों पर स्पीड ब्रेकर बनाए गए, जिनसे रोज दुर्घटनाएं हो रही हैं। विशेष रूप से रात के समय दुर्घटनाएं हो रही हैं, क्योंकि उनके ऊपर कोई पेंट या टेप नहीं लगाई है। इस कारण रात के समय वाहन चालकों को ब्रेकर के बारे में पता नहीं लग पाता है। इस पर पार्षदों ने चेयरपर्सन कमलेश सैनी व डीएमसी वैशाली सिंह से स्पीड ब्रेकरों पर सफेद रंग की पट्टी और रात के समय लाल रंगीन छोटे-छोटे सोलर पॉइंट लगवाने का अनुरोध किया था। ताकि स्पीड ब्रेकरों पर हो रही दुर्घटनाओं से बचा जा सके। इसको लेकर नगर परिषद चेयरपर्सन ने मंगलवार को शहर के विभिन्न स्थानों का निरीक्षण कर नप जेई को ब्रेकर पर रंग पेट करने के निर्देश दिए। इस मौके पर नगर पार्षद विशाल सैनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed