फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Institutions will be tied together: Sunita

संस्थाओं को एकसूत्र में पिरोया जाएगा : सुनीता

Mon, 18 Aug 2025 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 18 Aug 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Institutions will be tied together: Sunita
फोटो संख्या:65- डाॅ. भीमराव आंबेडकर चौक पर गुरु रविदासिया फेडरेशन ऑफ इंडिया की बैठक में उप​स्थि
महेंद्रगढ़। डॉ. भीमराव आंबेडकर चौक पर गुरु रविदासिया फेडरेशन ऑफ इंडिया ने जिलास्तरीय गुरु रविदासिया पंचायत का आयोजन किया। फेडरेशन के राज्य प्रधान रामनारायण चरखी और राज्य प्रभारी सुनीता गोलपुरिया की अध्यक्षता में आयोजन किया गया।
विज्ञापन


सुनीता गोलपुरिया ने कहा कि महेंद्रगढ़ जिले की विभिन्न संस्थाओं को एकसूत्र में पिरोया जाएगा। जिला लेवल पर प्रदेश भर में पंचायतों का आयोजन किया जाएगा। इससे पहले फेडरेशन जिला स्तर पर भिवानी महेंद्रगढ़, दादरी, रोहतक, हांसी में सम्मेलन कर चुकी है।
विज्ञापन


रामनारायण ने कहा कि समाज को एकसूत्र में बांधने के लिए हर लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं। जो भी व्यक्ति किसी भी कारण से नाराज है उसकी नाराजगी दूर करके फेडरेशन से जोड़ा जाएगा। साथ ही साथ समाज में फैली कुरीतियों को जैसे मृत्यु भोज प्रथा, दहेज प्रथा, छुआछूत आदि के खिलाफ मुहिम चलाई जाएगी। इस अवसर पर जिला महेंद्रगढ़ की फेडरेशन की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्व समिति से पूर्व प्राचार्य अमर सिंह को जिला प्रधान, भूप सिंह फौगाट को उप प्रधान, डॉ. राकेश मेहरा को सचिव, शेर सिंह थानेदार को कोषाध्यक्ष व जिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में करण सिंह, कंवर सिंह, ओमप्रकाश, बिजेंद्र, हंसराज चौहान, प्रकाश चौहान, शीशराम जाखड़ विकास खींची, विजय जाखड़ को सदस्य चुना गया है।

रेनू बाला को महिला जिला प्रधान की जिम्मेदारी दी गई। साथी रामपाल खींची को महेंद्रगढ़ विधानसभा अध्यक्ष, सागर कोषाध्यक्ष, जय भगवान ग्रेवाल सचिव को सर्वसम्मति से बनाया गया। इस अवसर पर ताराचंद बसई, सुंदरलाल जोरासिया, रमेश चोपड़ा जिला प्रधान चरखी दादरी, परमहंस चोपड़ा राज्य प्रेस प्रवक्ता, शेरसिंह बीडीओ, अमर सिंह खिची, थानेदार छोटेलाल, मास्टर जुगबीर, सतवीर, विजय चोटीवाला, हरिसिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed