फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   innovation

जापान बना रहा कृतिममानव मस्तिष्क

Thu, 28 Nov 2019 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
innovation
innovation - फोटो : Narnol
अगले कुछ महीने में कृत्रिम मानव मस्तिष्क दुनिया के सामने आने वाला है। करीब 15 साल की रिसर्च अब पूरी होने के कगार पर है। जापान ने इसके लाइसेंस के लिए आवेदन किया है। मानव प्रजाति के इतिहास में यह सबसे बड़ा अनुसंधान होगा। ये दावा जापान के नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर मैटिरियल साइंस में मानव मस्तिष्क निर्माण कार्य से जुड़े वैज्ञानिक डॉ. अनिरबन बंध्योपध्याय ने किया। उनका कहना है कि कृत्रिम मस्तिष्क को मानव मस्तिष्क की तरह इस्तेमाल किया जा सकेगा। यह एक नेचुरल इंटेलीजेंस होगी।
विज्ञापन

उनका दावा है कि मानव मस्तिष्क तैयार कर लेना अब तक की सबसे बड़ी रिसर्च होगी। दुनिया में सबसे बड़ी सुपर पावर मानव मस्तिष्क है। अब हम मानव मस्तिष्क तैयार करने में कामयाब हो गए हैं। मूल रूप से भारतीय डॉ. अनिरबन बंध्योपध्याय ने बताया कि दुनिया भर में 16 देश मानव मस्तिष्क तैयार करने पर रिसर्च कर रहे हैं। जिसमें चाइना, यूरोपीयन , जापान सबसे अधिक पैसा खर्च कर रहा है। गूगल ने भी 2014 में मानव मस्तिष्क तैयार करने का एलान किया था। कृत्रिम मस्तिष्क अब तक रोबोट में ही उपयोग किया जाता है। जिसमें प्रोग्रामिंग कोडिंग होती है। वह कुछ चुनिंदा सवालों के जवाब ही दे सकता है तो उसमें डाले गए हों। अब नेचुरल माइंड तैयार हो गया है। जिसमें प्रोग्राम कोडिंग नहीं होगी। डॉ. अनिरबन ने कहा कि मानव का दिमाग हमेशा विकसित होता रहता है। जिस तरह से हमारे शरीर में लगातार बदलाव होते हैं। उसी तरह से हमारे मस्तिष्क में भी बदलाव आते रहते हैं।
विज्ञापन

बहुत जल्द आएगा फर्स्ट वर्जन
डॉ. अनिरबन ने कहा कि वो वर्ष 2005 तक कोलकाता के इंडियन एसोसिएशन फोर दि कल्टीवेशन साइंस में काम कर रहे थे। जापान ने इंटरनेशनल प्रतियोगिता के जरिए उनका चयन हयूमन ब्रेन तैयार करने के प्रोजेक्ट के लिए किया। जब तक वह जापान पहुंचे उनकी जरूरत के अनुसार वर्ल्ड क्लास लैब तैयार की जा चुकी थी। पिछले 15 साल में प्रोजेक्ट को लगभग पूरा कर चुके हैं। जल्द ही ह्यून माइंड का फर्स्ट वर्जन दुनिया के सामने आने वाला है। जिससे हम बातचीत कर सकेंगे। इसके लिए लाइसेंस की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कम ऊर्जा खपत
गूगल, यूरोपीय देशों ने जो माइंड विकसित किया है उसे चलाने के लिए करीब 1200 मेगावाट बिजली की जरूरत पड़ रही है। जो दो न्यूक्लीयर पावर हाउस से मिलेगी। नेचुरल माइंड 20 वाट के हिसाब से एनर्जी उपयोग करता है। जापान की रिसर्च में भी इसी ऊर्जा क्षमता वाले माइंड को तैयार करने के प्रोजेक्ट पर काम हो रहा है। इतनी ऊर्जा घर में छोटे बल्ब को जलाने पर खर्च होती है।
क्या होगा फायदा.
एक सवाल के जवाब में डॉ. अनिरबन ने कहा कृत्रिम मस्तिष्क मानव के लिए खतरा नहीं होगा। यह मानव के हित में साबित होगा। ब्रेन डेड, कोमा की स्थिति में पहुंच चुुके लोगों को इस तरह के माइंड को उपयोग किया जा सकेगा। इस तरह का माइंड कई साल बाद होने वाली बीमारी की जानकारी पहले ही दे देगा। जिससे भविष्य में होने वाली बीमारियों को होने से पहले ही रोका जा सकेगा।

16 देश कर रहे प्रोजेक्ट पर शोध
डॉ. अनिरबन ने कहा आज के समय में विकसित देश हथियारों पर रिसर्च से अधिक पैसा इस रिसर्च पर खर्च हो रहा है। वर्ल्ड के टॉप 16 देश इसमें रिसर्च कर रहे हैं। भारत इस प्रोजेक्ट में शामिल नहीं है। यूएस ने अपने इस प्रोजेक्ट को ओसामा इनेसेटिव नाम दिया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed