फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Innocent students were given brooms instead of books in school, video goes viral

Mahendragarh-Narnaul News: स्कूल में किताबों की जगह मासूमों को थमाया झाड़ू, वीडियो वायरल

Mon, 14 Jul 2025 11:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Innocent students were given brooms instead of books in school, video goes viral
फोटो 6सरकारी प्राइमरी स्कूल परिसर में झाडू निकालता बच्चा।संवाद
नांगल चौधरी(नारनौल)। नांगल चौधरी के एक सरकारी प्राइमरी स्कूल से ऐसी ही शर्मनाक तस्वीर सामने आई है जिसमें स्कूल में बच्चा विद्यालय परिसर में झाडू लगाते नजर आ रहा है। इस तस्वीर ने शिक्षा विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन

राजकीय प्राइमरी स्कूल में सोमवार को एक चौथी कक्षा के बच्चे ने स्कूल परिसर की सफाई की। नन्हें बच्चे पढ़ाई की बजाय श्रमिकों की भूमिका निभा रहे थे। बच्चों से झाडू लगवाने की यह घटना कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन

बच्चों से झाडू लगवाना शिक्षा का अधिकार अधिनियम का सीधा उल्लंघन है। अधिनियम के तहत बच्चों को सुरक्षित, स्वच्छ और सम्मानजनक वातावरण में शिक्षा देने की जिम्मेदारी स्कूल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक तरफ शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए शासन तमाम प्रयास कर रहा हैं वहीं दूसरी ओर मासूम बच्चों के हाथों में झाडू थमाई जा रही है। ऐसे में इस तरह की घटना गंभीर लापरवाही दर्शाती है।
लोगों ने बताया कि हम अपने बच्चों को पढ़ाई के लिए भेजते हैं, झाडू लगाने के लिए नहीं। अगर शिक्षक या विभाग खुद सफाई नहीं करवा सकते तो सफाईकर्मी रखें। बच्चों से श्रम करवाना गलत है।

वर्जन
मामला संज्ञान में नहीं है। अगर स्कूल में बच्चों से झाडू निकलवाई जा रही है तो गलत है। स्कूल में मौके पर जाकर स्टाफ से मामले की पूछताछ की जाएगी और भविष्य में ऐसा न हो इसके लिए सख्त चेतावनी दी जाएगी। विभागीय कार्रवाई की जाएगी। -सुनीता यादव, बीईओ, नांगल चौधरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed