फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   INLD took to the streets against rising inflation and unemployment.

Mahendragarh-Narnaul News: बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ सड़कों पर उतरी इनेलो

Tue, 02 Jun 2026 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
INLD took to the streets against rising inflation and unemployment.
फोटो नंबर-03बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी व जनसमस्याओं के खिलाफ प्रदर्शन करते इनेलो कार्यकर्ता। - फोटो : 1
नारनौल। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) कार्यकर्ताओं ने सोमवार को लघु सचिवालय में जोरदार प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के नाम जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं, पेपर लीक मामलों, बिजली कटौती और पेयजल संकट को लेकर केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

पूर्व विधायक राधेश्याम शर्मा ने कहा कि देश और प्रदेश की जनता पहले से ही महंगाई की मार झेल रही है लेकिन सरकार लगातार पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और रसोई गैस के दाम बढ़ाकर आमजन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई के कारण गरीब, किसान, मजदूर और मध्यम वर्ग का जीवन कठिन होता जा रहा है। उन्होंने युवाओं में बढ़ती बेरोजगारी पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि भर्ती प्रक्रियाएं बार-बार विवादों और पेपर लीक मामलों की वजह से प्रभावित हो रही हैं जिससे लाखों युवाओं का भविष्य अधर में लटक गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रधान सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि खेती की लागत लगातार बढ़ रही है जबकि किसानों को फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल रहा। डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी से सिंचाई और खेती का खर्च बढ़ गया है।
वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती और पेयजल संकट से लोग परेशान हैं। इनेलो नेताओं ने मांग की कि हरियाणा में भर्ती परीक्षाओं में प्रदेश के युवाओं को प्राथमिकता दी जाए।

प्रदर्शन के बाद इनेलो नेताओं ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए जनहित के मुद्दों पर तुरंत ठोस कदम उठाने की मांग की। नेताओं ने चेतावनी दी कि समस्याओं का समाधान नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed