{"_id":"6a0df1b1c4015a399c0dda87","slug":"inld-protests-against-bjp-leaders-remarks-demands-apology-narnol-news-c-196-1-nnl1003-140178-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: भाजपा नेता की टिप्पणी पर इनेलो का विरोध, माफी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: भाजपा नेता की टिप्पणी पर इनेलो का विरोध, माफी की मांग
विज्ञापन
फोटो नंबर-22पत्रकारों से बातचीत करते इनेलो जिला प्रधान सुरेंद्र कौशिक। संवाद
नारनौल। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को प्रेस वार्ता में विधायक रामकुमार गौतम की ओर से पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला पर की गई टिप्पणी का कड़ा विरोध जताया। इनेलो नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा विधायक ने ब्राह्मण समाज को लेकर आपत्तिजनक एवं जातिसूचक बयान दिया है जिससे समाज की भावनाएं आहत हुई हैं।
इनेलो जिला प्रधान सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि स्वर्गीय ओमप्रकाश चौटाला का सभी वर्गों के साथ सम्मानजनक संबंध रहा है और ब्राह्मण समाज के साथ इनेलो का हमेशा से गहरा जुड़ाव रहा है। नेताओं ने कहा कि रामकुमार गौतम का बयान दुर्भाग्यपूर्ण होने के साथ-साथ सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाला भी है।
इनेलो के पार्लियामेंट्री बोर्ड सदस्य राधेश्याम शर्मा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने समय-समय पर ब्राह्मण समाज के नेताओं की उपेक्षा की है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने समाज के नेताओं को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है। शर्मा ने जिला, प्रदेश और केंद्र स्तर के कई नेताओं का उदाहरण देते हुए भाजपा की कार्यशैली पर सवाल उठाए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इनेलो हमेशा सभी समाजों को साथ लेकर चलने की राजनीति करती रही है जबकि भाजपा समाजों में विभाजन पैदा करने का काम कर रही है। इनेलो नेताओं ने भाजपा एवं विधायक रामकुमार गौतम से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। इस दौरान पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।