फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Injured corona-infected youth killed in treatment, murder case registered

मारपीट में घायल कोरोना संक्रमित युवक की उपचार के दौरान मौत, हत्या का केस दर्ज

Fri, 18 Sep 2020 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Injured corona-infected youth killed in treatment, murder case registered
गांव ताजपुर में दो दिन पहले हुए झगड़े में घायल हुए युवक की उपचार के दौरान वीरवार को मौत हो गई। पुलिस ने आधा दर्जन नामजद व अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की धर पकड़ तेज कर दी है। मृतक कोरोना पॉजिटिव होने से झगड़े के दौरान घर पर क्वांरटीन था। जिसके कारण परिजनों को शव भी नहीं मिल पाया। मृतक की मां की शिकायत पर मारपीट का मामला दर्ज था। अब हत्या की धारा जोड़ ली गई है।
विज्ञापन

बता दें कि दोनों पक्षों में कई दिनों से लड़ाई झगड़ा चल रहा था। इससे पहले मृतक व मृतक के परिजनों पर लड़ाई-झगड़ा करने का मामला दर्ज है। रंजिश के चलते दूसरा पक्ष 15 सितंबर को दोपहर 12 बजे घर में घुसकर युवक को पीटा था। इसके बाद उसका रेवाड़ी एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। वीरवार सुबह उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक की मां ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा मोनू(20), पुत्रवधु व भतीजी घर के अंदर थे। दोपहर 12 बजे गांव का विकास, लखन, सतबीर, राम लखन उर्फ मोती व मोनी उर्फ मोटा कुल्हाड़ी, डंडा, लोहे की रॉड लेकर घर आये और बेटे को पीटना शुरू कर दिया। छुड़ाने लगी तो मेरे को भी पीटा। बेटे मोनू को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर चोट होने के कारण परिजन रेवाड़ी में एक निजी अस्पताल में ले गये। बेटे ने वीरवार सुबह अस्पताल में दम तोड़ दिया। कोरोना पॉजिटिव होने से शव को परिजनों को नहीं दिया गया। वही दाह संस्कार कर दिया गया। थाना प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि आरोपियों पर हत्या की धारा जोड़ ली गई है। युवक का कोरोना प्रोटोकाल के तहत रेवाड़ी में ही अंतिम संस्कार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed