फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Information given to students about employment opportunities in the banking sector

Mahendragarh-Narnaul News: विद्यार्थियों को बैंकिंग क्षेत्र में रोजगार की दी जानकारी

Tue, 28 Oct 2025 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 28 Oct 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Information given to students about employment opportunities in the banking sector
फोटो 06 रोजगार के अवसरों के बारे में जानकारी देते हुए विपिन जैन। स्वयं
नांगल चौधरी। शहीद मेजर सतीश दहिया राजकीय महाविद्यालय में सोमवार को प्लेसमेंट सेल की ओर से व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को बैंकिंग क्षेत्र में रोजगार की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार यादव ने की। व्याख्यान में एचडीएफसी बैंक नांगल चौधरी के ब्रांच मैनेजर विपिन कुमार जैन मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को स्नातक के बाद बैंकिंग क्षेत्र में रोजगार प्राप्त करने के विभिन्न अवसरों की जानकारी दी। उन्होंने बैंक में जोखिम रहित लेन-देन के तरीकों, आत्मनिर्भर बनने के उपायों और बैंक से मिलने वाले सहयोग के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्नातक के बाद विद्यार्थी बैंक में तीन माह की इंटर्नशिप कर सकते हैं। इसके बाद दो वर्ष के प्रोबेशन काल में 18 से 20 हजार रुपये प्रतिमाह प्राप्त कर नियमित कर्मचारी बन सकते हैं। इस अवसर पर डॉ. अशोक कुमार यादव व डॉ. राजदीप यादव सहित अन्य स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed