{"_id":"66e1e19a4fbd657067074e6a","slug":"information-given-on-importance-of-maximum-software-in-government-college-narnol-news-c-203-1-sroh1012-112020-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: राजकीय महाविद्यालय में मैक्सिमम सॉफ्टवेयर के महत्व पर दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: राजकीय महाविद्यालय में मैक्सिमम सॉफ्टवेयर के महत्व पर दी जानकारी
Wed, 11 Sep 2024 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 11 Sep 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:56- राजकीय महिला महाविद्यालय महेंद्रगढ़--संवाद
महेंद्रगढ़। राजकीय महाविद्यालय में गणित विभाग के तत्वाधान में मैक्सिमम सॉफ्टवेयर के महत्व पर एक विस्तृत व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. लक्ष्मी नारायण ने किया। मुख्य वक्ता राजकीय महाविद्यालय सतनाली के प्रवक्ता डॉ. मुकेश यादव ने बताया कि मैक्सिमम सॉफ्टवेयर एक बीजगणित सॉफ्टवेयर है जो मेट्रिक्स और रैखिक बीजगणित और गणितीय गणनाओं के लिए कई फंक्शन प्रदान करता है।
उन्होंने व्याख्यान में मैक्सिमम सॉफ्टवेयर का उपयोग करके गणित से संबंधित सामान्य प्रश्नों को हल किया व विद्यार्थियों ने गणित की प्रश्नों को हल करने में उत्सुकता जागृत हुई। गणित समिति की प्रभारी डॉ. परमीत कुमारी ने बताया कि मैक्सिमम सॉफ्टवेयर गणित के विद्यार्थियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण सॉफ्टवेयर है, जिसकी सहायता से वे अपनी कठिन से कठिन समस्याओं को प्रैक्टिकल रूप से कर सकते हैं। इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉ. संदीप कुमारी, डॉ. रेनू यादव मौजूद रहीं।