फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   industrial park will also be built along with logistic hub in narnaul

Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल में लॉजिस्टिक हब के साथ औद्योगिक पार्क भी बनेगा

Tue, 21 Feb 2023 10:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 21 Feb 2023 10:23 PM IST
विज्ञापन
industrial park will also be built along with logistic hub in narnaul
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारनौल। नारनौल के पास लॉजिस्टिक हब के साथ एक औद्योगिक पार्क भी स्थापित किया जाएगा। राज्य सरकार की महेंद्रगढ़ जिले के क्षेत्र को पूरी तरह से औद्योगिक रूप से विकसित करने की योजना है। यह जानकारी डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला मंगलवार को हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सदन के एक सदस्य द्वारा पूछे गए प्रश्न के जवाब में दी।
दुष्यंत चौटाला ने बताया कि एचएसआईआईडीसी द्वारा समेकित बहु योजना लॉजिस्टिक हब केंद्र परियोजना के विस्तार के लिए उपयुक्त भूमि की पहचान की जा रही है। यदि निगम उक्त परियोजना के विस्तार के लिए भूमि खरीद करने में सफल हो जाता है तो इसका औद्योगिक उपयोग के लिए प्रयोग किया जाएगा। उन्होंने सदन के सदस्य से भी अनुरोध किया कि वे किसानों से सलाह-मशविरा करके 500 एकड़ भूमि उपलब्ध करवा दें तो यह पार्क जल्द आरंभ हो सकेगा। दुष्यंत चौटाला ने बताया कि राज्य सरकार ने लैंड पूलिंग पॉलिसी बनाई है जिसके आधार पर किसान की भी हिस्सेदारी होगी। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार का विजन है कि प्रदेश के प्रत्येक कोने में विकास हो। इस दिशा में खरखौदा में मारुति प्लांट, हिसार में एविएशन हब और नांगल चौधरी में लॉजिस्टिक हब बन रहा है।
विज्ञापन

निजामपुर क्षेत्र में बनने वाले लॉजिस्टिक हब के साथ ही इंडस्ट्रियल पार्क बनाने की योजना का जननायक जनता पार्टी ने स्वागत करते हुए इसे जिला के विकास में मील का पत्थर बताते हुए इस निर्णय की प्रशंसा की है। जिला प्रवक्ता सिकंदर गहली ने बताया कि लॉजिस्टिक हब के साथ इंडस्ट्रियल पार्क बनने से जिला महेंद्रगढ़ में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे तथा यहां के युवाओं को रोजगार मिल सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed