फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Industrial Family to come development of old villege's

पैतृक गांवों के विकास के लिए आगे आएं औद्योगिक घरानें

Sun, 22 Nov 2015 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/नारनौल
अमर उजाला ब्यूरो/नारनौल Updated Sun, 22 Nov 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
Industrial Family to come development of old villege's
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने देश-विदेश में बसे बड़े औद्योगिक घरानों से आह्वान किया कि वे अपने सामर्थ अनुसार अपने पैतृक गांवों के विकास में सरकार के साथ-साथ अपना सहयोग दें।
विज्ञापन


यह हमारी प्राचीन परंपरा रही है कि अपनी नेक कमाई का कुछ हिस्सा सामाजिक कार्यों में लगाएं। मुख्यमंत्री शनिवार को नांगल चौधरी में बैजनाथ चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 15 करोड़ की लागत से बनवाए गए बैजनाथ चौधरी राजकीय महिला कालेज के नवनिर्मित भवन के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


इस कालेज के लिए सरकार ने बैजनाथ ट्रस्ट को 109 कनाल जमीन उपलब्ध कराई थी। इसे आज सीएम ने छात्राओं को समर्पित किया। इस तीन मंजिलें भवन में 100 से अधिक कमरे बनाए गए हैं। कंप्यूटर लैब व लाइब्रेरी जैसी तमाम मूलभूत सुविधाएं इस भवन में मुहैया कराई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए सीम ने कहा कि राज्य सरकार के साथ-साथ बैजनाथ परिवार जैसी हस्तियां मिलकर काम करेंगी और राज्य को और अधिक तेजी से प्रगति के पथ पर ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का शिक्षा पर विशेष फोकस है।

हम शिक्षा सुधार के लिए नए-नए प्रयोग कर रहे हैं। राज्य सरकार ने योजना बनाई है कि राज्य में बड़ी निजी शिक्षण संस्थाएं सरकारी स्कूलों को गोद लेंगी। धन सरकार देगी तथा प्रबंधन निजी संस्थाएं करेंगी। शिक्षण संस्था को 5 से 10 तक सरकारी स्कूल गोद दिए जाएंगे।

बैजनाथ ने लिया नांगल चौधरी को गोद
मुख्यमंत्री के आह्वान पर बैजनाथ चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन बैजनाथ चौधरी ने नांगल चौधरी को गोद लेने की घोषणा की। इसके अलावा बच्चों के कला-कौशल सिखाने के लिए बैजनाथ चौधरी ने जमीन भी उपलब्ध कराने की घोषणा की। इससे पहले भी इस ट्रस्ट ने अस्पताल, स्कूल व पेयजल आदि की व्यवस्था इस कस्बे के लिए की हुई है।

तीन गांवों के लिए दस करोड़
सीएम ने योग गुरू बाबा रामदेव के भाईचारे के गांव सैदअलीपुर, सहबाजपुर व दोस्तपुर के विकास के लिए 10 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने हरियाणा में नई औद्योगिक नीति बनाई है जिसके तहत आने वाले वर्षों में 4 लाख युवाओं को रोजगार देंगे। राज्य सरकार ने चहुंमुखी विकास के लिए एक साल में 54 योजनाएं शुरू की हैं।

खिलाड़ी को किया सम्मानित
इस मौके पर सीएम ने बहरीन में संपन्न हुई तीसरी अंतरराष्ट्रीय भारतोलन प्रतियोगिता में गोल्ड मैडल विजेता तथा वर्ल्ड वीमेन का खिताब जीतने वाली खिलाड़ी नारनौल की कविता को सम्मानित किया तथा खेल विभाग से उन्हें पांच लाख रुपये दिलाने की घोषणा भी की।


इस अवसर पर शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने बैजनाथ परिवार की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे भामाशाह लोगों को साथ लेकर प्रदेश का चहुंमुखी विकास करेंगे। इस मौके पर डिप्टी स्पीकर संतोष यादव, सांसद धर्मबीर सिंह, विधायक नांगल चौधरी डा. अभय सिंह, विधायक नारनौल ओमप्रकाश यादव, चौधरी बैजनाथ की धर्मपत्नी दुर्गा देवी, गोबिंद भारद्वाज, कंवर सिंह यादव, राजेश यादव, रामानंद अग्रवाल, मनीष मित्तल, राव रामसिंह, शिव कुमार महता, सत्यव्रत शास्त्री आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed