फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Indicators will be driven by sensors, you can turn the car comfortably... accidents will be reduced

Mahendragarh-Narnaul News: इंडिकेटर सेंसर से चलेंगे, आप आराम से कार मोड़िए... हादसों में कमी आएगी

Wed, 17 Apr 2024 05:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 17 Apr 2024 05:20 AM IST
विज्ञापन
Indicators will be driven by sensors, you can turn the car comfortably... accidents will be reduced
महेंद्रगढ़। कार चलाते समय यदि आप इंडिकेटर चलाना भूल भी जाएं तो भी सेंसर के जरिए यह अपने आप चलेंगे। इससे बिना हादसा सफर और सुहाना होगा। यही नहीं अचानक मोड़ पर होने वाली सड़क दुर्घटना में भी कमी आएगी। यह प्रणाली हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़ के कंप्यूटर साइंस एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के सहायक आचार्य डॉ. सूरज आर्य ने तैयार की है और इसका पेटेंट भी मिल चुका है।
विज्ञापन




डॉ. सूरज आर्य ने बताया कि यह कंपोनेंट आर्डिनो बोर्ड एलईडी कम से कम खर्च में बेहतर तकनीक उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यह प्रणाली वाहन के टायर की स्थिति के हिसाब से इंडिकेटर को ऑन करेगी। वाहनों के नीचे के हिस्से में स्थापित किए जाने वाले अल्ट्रासोनिक सेंसर बेस्ड फेरव्हीलर ऑटोमेटिड इंटिकेटर ब्लिंकिंग सिस्टम की मदद से टायर के मूूवमेंट के आधार पर इंडिकेटर स्वत: ऑन होंगे। कंपोनेंट आर्डियो बोर्ड एलईडी कम से कम खर्च में सुरक्षित वाहन संचालन तकनीक में अपनी भूमिका निभाएगा। कार चालक जब कई बार टर्न करता है तो इंडिकेटर नहीं दे पाता, इससे दुर्घटना की संभावना अधिक बढ़ जाती है। इस कंपोनेंट में लगे सेंसर टायर के मूवमेंट के हिसाब से ऑटोमेटिक इंडिकेटर को ऑन करेंगे। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि यह तकनीक पूरी तरह स्वदेशी है। सड़क सुरक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, करीब 40 प्रतिशत तक दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने में यह तकनीक कारगर साबित हो सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed