{"_id":"62f7e78c42bf044e83042b7e","slug":"independence-has-been-achieved-after-the-sacrifices-of-lakhs-of-heroes-tricolor-is-the-pride-of-our-country-omprakash-dhankhar-narnol-news-rtk6550912121","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों वीरों की कुर्बानियों के बाद मिली है आजादी, तिरंगा हमारे देश की शान: ओमप्रकाश धनखड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाखों वीरों की कुर्बानियों के बाद मिली है आजादी, तिरंगा हमारे देश की शान: ओमप्रकाश धनखड़
विज्ञापन
राष्ट्रीय ध्वज लोकार्पण व तिरंगा यात्रा के दौरान बीजेआरडी स्टेडियम पाली में आयोजित कार्यक्रम म
- फोटो : Narnol
महेंद्रगढ़। गांव पाली में शनिवार शाम को हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत बाबा जयरामदास खेल स्टेडियम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष औमप्रकाश धनखड़ ने 51 फुट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण किया। इस अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामबिलास शर्मा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री औमप्रकाश यादव, सांसद चौ. धर्मवीर सिंह, विधायक अभय सिंह यादव, विधायक सीताराम यादव, पूर्व डिप्टी स्पीकर संतोष यादव, पार्टी के जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा मौजूद रहे ।
इस मौके पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने कहा राष्ट्रीय ध्वज हमारे गौरव का प्रतीक है। ध्वज को फहरता हुआ देख कर प्रत्येक भारतीय अपने आपको गौरवान्वित महसूस करता है। लाखों वीरों की कुर्बानियों के बाद हमने आजादी प्राप्त की है और तिरंगा हमारे देश की शान है। तिरंगा हवा से नहीं फहराता बल्कि यह बलिदानियों की सांसों से फहर रहा है। हम हमारे तिरंगे पर किसी प्रकार की आंच नहीं आने देंगे चाहे इसके लिए हमे चाहे जान लेनी पड़े या जान देनी पड़े। उन्होंने सभा में उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि प्रत्येक नागरिक गर्व और गौरव के साथ अपने घरों पर तिरंगा फहरायें । मंत्री औमप्रकाश यादव ने कहा कि तिरंगे को राष्ट्रीय भक्ति के साथ फहरायें और 15 अगस्त को प्रत्येक नागरिक अपने घर में राष्ट्रीय गान गा कर अपने देश का सम्मान बढायें।
पूर्व मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हर घर तिरंगा अभियान चला कर देश के लोगों को राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत कर दिया है। आज पाली गांव में 51 फूट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण कर इस क्षेत्र के लोगों को बड़ा तोहफा दिया गया है । सांसद चौ. धर्मवीर सिंह ने कहा कि 15 अगस्त को एक भी घर ऐसा न बचे जिस पर राष्ट्रीय ध्वज न फहर रहा हो । विधायक डॉ. अभय सिंह यादव व सीताराम यादव व जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने भी लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक अमित भारद्वाज, अर्चना ठाकुर व अशोक शेखावत सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।