{"_id":"68a0c89f1276986dc60b3109","slug":"independence-day-was-celebrated-with-great-enthusiasm-in-the-district-narnol-news-c-196-1-nnl1004-128396-2025-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: जिले में हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: जिले में हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस
Sat, 16 Aug 2025 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 16 Aug 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-06नारनौल के आईटीआई मैदान में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोह
नारनौल। शहर के आईटीआई मैदान में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। समारोह में राजस्व और आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल ने राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया। उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली।
विद्यालयों की टीमों ने देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इससे पहले मुख्य अतिथि ने जिला सैनिक बोर्ड में शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने वीरांगनाओं और स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को भी शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री ने कहा कि आज का दिन सिर्फ एक तारीख नहीं है, बल्कि करोड़ों भारतीयों की भावनाओं का प्रतीक है। यह दिन हमें उन असंख्य वीरों के बलिदान की याद दिलाता है जिन्होंने देश को आजादी दिलाई।
विज्ञापन
उन्होंने उन सभी ज्ञात और अज्ञात शहीदों को भी श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने आजादी से पहले और बाद में भारत की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों तथा नागरिकों को मुख्य अतिथि ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
परेड की आठ टुकड़ियों में पुलिस की दो, होमगार्ड, रेडक्रॉस एम्बुलेंस, स्काउट, गाइड की टुकडियां शामिल हुईं। विभिन्न स्कूलों की सांस्कृतिक टीमों ने देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम पेश किए।
मार्च पास्ट में प्रथम स्थान पुलिस प्लाटून महिला तथा द्वितीय स्थान पुलिस प्लाटून पुरुष और तीसरा स्थान रेडक्रॉस ब्रिगेड को मिला। इस मौके पर उपायुक्त डॉ. विवेक भारती, पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ, अतिरिक्त उपायुक्त सुशील कुमार, नप चेयरपर्सन कमलेश सैनी, राकेश शर्मा आदि मौजूद थे।