{"_id":"5783e86e4f1c1b1b0813dd9d","slug":"indecent-behavior-with-patients-on-medication-in-hospital-window","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी अस्पताल में दवा खिड़की पर मरीजों के साथ अभद्र व्यवहार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी अस्पताल में दवा खिड़की पर मरीजों के साथ अभद्र व्यवहार
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Tue, 12 Jul 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
कनीना। सीएचसी कनीना में आने वाले मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी उचित सुविधाएं नहीं मिल रही है। अस्पताल में चिकित्सकों सहित अन्य स्टाफ और भवन की कमी है। इसके अलावा जो स्टाफ उपलब्ध है वो भी अस्पताल में आने वाले मरीजों के साथ अभद्र व्यवहार करता है। इस बारे में जानकारी देते हुए गांव कोटिया निवासी वरिष्ठ नागरिक मामन सिंह ने बताया कि वो सोमवार को सरकारी अस्पताल कनीना में दवा लेने के लिए गए थे। उन्होंने बताया कि जब वो डाक्टर से दवा लिखवाने के बाद दवा वितरण खिड़की पर दवाईयां लेने गए तो उनको वहां उपस्थित कर्मचारियों ने दवा लिखी पर्ची लेने के बाद पुरानी तारीख में लिखी दवाईयां दे दी। जब इस बारे में बुजुर्ग ने कहा तो कर्मचारी ने अभद्र व्यवहार किया। इस बारे में मामन सिंह ने बताया कि उन्होंने इस तरह की अभद्रता की शिकायत कनीना के एसडीएम संदीप सिंह से लिखित में की है। इस संदर्भ में एसडीएम संदीप सिंह ने उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन