{"_id":"6685911d77f448e89a0b79de","slug":"increased-power-of-sarpanches-development-work-will-be-done-faster-narnol-news-c-203-1-sroh1010-110499-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सरपंचों की बढ़ी ताकत, तेजी से होंगे विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सरपंचों की बढ़ी ताकत, तेजी से होंगे विकास कार्य
Wed, 03 Jul 2024 11:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 03 Jul 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:65-गांव डिगरोता सरपंच पूनम शर्मा--स्रोत--संवाद
महेंद्रगढ़। प्रदेश सरकार ने सरपंचों को दो साल बाद बड़ी राहत प्रदान की है। अब सरपंच ई-टेंडर के 21 लाख रुपये तक के विकास कार्य करा सकेंगे। प्रदेश सरकार की ओर से की गई घोषणा को सरपंच विकास कार्यों के लिए सराहनीय कदम है। प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा पर विभिन्न गांवों के सरपंचों ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इसे ग्राम विकास के लिए सही ठहराया है।
सरपंचों का कहना है कि सरकार अपनी घोषणा को शीघ्र लागू करे, जिससे ग्राम पंचायतों में विकास कार्य तेजी से शुरू कराए जा सकें। ग्राम पंचायतों को डिजिटल बनाने के लिए प्रत्येक गांव में एक-एक डेक्सटॉप व ऑपरेटर की नियुक्ति करने की घोषणा सराहनीय कदम है। सरकार द्वारा सरपंचों की शक्तियों को बढ़ाने से ग्रामीण क्षेत्र में तेजी से विकास हो पाएगा।
प्रदेश सरकार अपनी इस घोषणा को शीघ्रता से लागू करे, जिससे सरपंचों को विकास कार्य करने में राहत मिल सके। प्रदेश सरकार द्वारा सरपंचों की शक्ति बढ़ाकर ग्राम विकास के लिए सराहनीय कदम उठाया है। करीब 22 माह बाद सरपंचों को सरकार ने राहत दी है। अब गांवों में तेजी से विकास करा सकेंगे।
विज्ञापन
-पूनम शर्मा, ग्राम पंचायत डिगरोता
सरपंचों को बिना ई-टेंडर के विकास कार्य कराने की घोषणा राहत प्रदान करने वाली है। ग्राम पंचायत स्तर पर कराए जाने वाले विकास कार्याें के लिए प्रक्रिया को और अधिक सरल बनाया जाए तो बेहतर होगा। वर्तमान समय में लंबी प्रक्रिया के बाद विकास कार्य धरातल पर उतर पाते हैं। प्रदेश सरकार अब इस घोषणा को लागू कर सरपंचों को राहत प्रदान करे।
- सुनीता, ग्राम पंचायत डालनवास
प्रशासनिक कार्याें के लिए सरपंचों को 16 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से भुगतान किया जाएगा। अब ग्राम सचिव की एसीआर पर भी सरपंच टिप्पणी कर सकेंगे। अन्य प्रकार की शक्ति बढ़ाने की घोषणा के साथ-साथ ग्राम पंचायतों को डिजिटल करना सराहनीय कदम है। जिले में युवा सरपंचों को इसका लाभ मिलेगा व गांवों में तेजी से विकास कार्य करा सकेंगे।
-ऊषा देवी, सरपंच ग्राम पंचायत गाहड़ा
अब ग्राम सरपंच अपने गांव का चहुंमुखी विकास करा सकेंगे। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने आखिर 22 माह बाद सरपंचों को राहत प्रदान की है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी से विकास हो पाएगा। सरपंचों की शक्तियां बढ़ाने के साथ-साथ विकास कार्याें का दायरा बढ़ाने से गांवों में विकास को गति मिलेगी। इन घोषणाओं को शीघ्रता से लागू किया जाए तो विकास को लेकर ओर अधिक समय भी सरपंचों को मिल सकेगा।
-मास्टर अमित, सरपंच ग्राम पंचायत धौली।