फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Increase patrolling at night to control crime: SP

अपराध पर नियंत्रण के लिए रात में बढाएं गश्त ः एसपी

Thu, 17 Feb 2022 11:11 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 11:11 PM IST
विज्ञापन
Increase patrolling at night to control crime: SP
पुलिस अधिकारियों की बैठक लेते पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन। संवाद - फोटो : Narnol
पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन ने वीरवार को जिला पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की अपराध को लेकर बैठक ली। इस दौरान कल्याण गोष्ठी का भी आयोजन किया। बैठक में सभी प्रबंधक थाना, चौकी इंचार्ज व पीसीआर को शाम और रात में गश्त बढ़ाने के आदेश दिए। इसके अलावा थाना प्रबंधक, चौकी इंचार्ज व प्रबंधक यातायात को मोटर वाहन अधिनियम के तहत नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों का चालान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा करें और अदालत में चल रहे मुकदमों की बेहतर ढंग से पैरवी करें। उन्होंने पुलिस मुख्यालय से जारी निर्देशानुसार कार्रवाई करने सहित कानून व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में दिशानिर्देश दिए। वहीं पुलिस कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं। एसपी ने समस्याओं को सुनकर उनके निदान के लिए संबंधित पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को दिशानिर्देश दिए। उन्होंने सभी थाना प्रबंधक व चौकी इंचार्ज को अपने-अपने थाना व चौकी में साफ-सफाई रखने की हिदायत दी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने वाले और आपराधिक प्रवृत्ति वालों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए। स्थानीय एवं विशेष अधिनियम के तहत अवैध हथियार, मादक पदार्थ और अन्य अवैध कारोबारों पर लगाम लगाने के लिए अभियान चलाया जाए। शांति समिति के सदस्यों के साथ मीटिंग करें, ताकि पुलिस व जनता से बीच आपसी समन्वय बना रहे। सभी पर्यवेक्षक अधिकारी और थाना प्रभारियों के साथ चर्चा करते हुए एसपी ने कहा कि चिह्नित अपराधों में पर्यवेक्षण अधिकारी घटनास्थल पर स्वयं जाकर अनुसंधानकर्ता को निर्देश दें। थाना में कोई भी व्यक्ति शिकायत लेकर आता है तो उसकी पूरी समस्या को सुने और उसे न्याय देने का काम करें। थाने में आने वालों के साथ अच्छा व्यवहार करें, ताकि उसे लगे की पुलिस से उसकी बात को अच्छे से सुनकर न्याय देने का काम किया है। हर समय सतर्क रहकर अपनी ड्यूटी करते हुए लोगों के जानमाल की सुरक्षा करें। अपने क्षेत्र में होटल, रेस्टोरेंट व कैफे आदि को समय-समय पर चेक करें। सड़कों पर बिना नंबर वाले वाहनों की जांच की जाए तथा मोटर वाहन अधिनियम के नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। पीओ, बेल जंपर, अति वांछित अपराधियों, पैरोल जंपर को गिरफ्तार किया जाए। सीएम विंडो, हर समय पोर्टल या अन्य आयोगों से प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर जल्द निपटारा किया जाए। उन्होंने कहा कि क्राइम पर जीरो टॉलरेंस की नीति हर हाल में सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed