{"_id":"680bd4e6f8796e18b202d191","slug":"increase-in-temperature-and-possibility-of-heat-wave-narnol-news-c-196-1-nnl1005-123851-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: तापमान में बढ़ोतरी और लू की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: तापमान में बढ़ोतरी और लू की आशंका
Sat, 26 Apr 2025 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 26 Apr 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। क्षेत्र में इन दिनों गर्मी का प्रकोप जारी है और तेज धूप के कारण लोगों का हाल बेहाल है। तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान में 1.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। सुबह 7 बजे से ही चटकदार धूप पांव पसारने शुरू कर देती है। आगामी दिनों में भी तापमान में बढ़ोतरी और लू की संभावना बनी हुई है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि अल सुबह पश्चिमी शुष्क और दोपहर बाद पश्चिमी दक्षिणी गर्म आर्द्र हवाओं चलने के कारण तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। उन्होंने बताया कि आगामी कुछ दिनों तक तापमान में बढ़ोतरी बनी रहेगी और लोगों को लू का सामना करना पड़ेगा। शुक्रवार को नारनौल में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।